फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Former mayor was walking outside his house after dinner, when he was attacked by 10-12 dogs.

Lucknow: खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे पूर्व महापौर, 10-12 कुत्तों ने किया हमला, घायल

Sat, 06 Jun 2026 08:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 06 Jun 2026 08:10 PM IST
सार

पूर्व महापौर ने बताया कि इलाके की एक महिला ने 10-12 आवारा कुत्तों को पाल रखा है। उसने इनका लाइसेंस भी नहीं बनवाया है। आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Former mayor was walking outside his house after dinner, when he was attacked by 10-12 dogs.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने शहर के पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी पर हमला बोलकर घायल कर दिया। उनके पैर और पीठ में कई जगह काटा है। पूर्व महापौर ने नगर निगम में इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


सुरेश चंद्र अवस्थी अलीगंज में आने वाले महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड के सेक्टर-क्यू चौराहे के पास रहते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के पास कॉलोनी में टहल रहे थे। इस दौरान 10-12 आवारा कुत्तों में अचानक उन पर हमला कर दिया। जब तक वह संभाल पाते, कुत्तों ने उनके पैर और पीठ में कई जगह काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन दिन की सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार से, एसटीएफ की निगरानी में स्ट्रांग रूम पहुंचे पेपर; ऐसे प्राप्त करें प्रवेश पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'अब यूपी के नाम से गले लगाते हैं लोग', 'करप्ट माउथ' से अखिलेश ने किया पलटवार, सैफई में शंकराचार्य


पूर्व महापौर ने बताया कि इलाके में कुत्तों का आतंक है। आए दिन कोई न कोई इनका शिकार बनता है। उन्होंने बताया कि इलाके की एक महिला ने 10-12 आवारा कुत्तों को पाल रखा है। उसने इनका लाइसेंस भी नहीं बनवाया है। आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं।

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी से शिकायत की गई कि वे आवारा कुत्तों को पकड़वाकर लोगों को परेशानी से निजात दिलाएं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed