फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fog disrupted train and flight operations, with more than 17 flights and trains delayed by up to 18 h

Lucknow: कोहरे से बेपटरी रहा ट्रेनों और विमानों का संचालन, 17 से ज्यादा विमान व ट्रेनें 18 घंटे लेट

Mon, 05 Jan 2026 08:31 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 05 Jan 2026 08:31 PM IST
सार

कोहरे के कारण लखनऊ में ट्रेनों और विमानों का संचालन प्रभावित रहा। अमृत भारत एक्सप्रेस 18 घंटे लेट रही, वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर डेढ़ दर्जन उड़ानों में देरी हुई। तेजस एक्सप्रेस मामूली देरी से चली। 

विज्ञापन
Lucknow: Fog disrupted train and flight operations, with more than 17 flights and trains delayed by up to 18 h
कोहरे में विमान लेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहरे के चलते ट्रेनों व विमानों का संचालन सोमवार को प्रभावित रहा। गोमतीनगर से दरभंगा के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 18 घंटे देरी की शिकार हुई। अमौसी एयरपोर्ट पर डेढ़ दर्जन से अधिक उड़ानें लेट रहीं, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से देरी की शिकार हो रही तेजस एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को बेहतर रहा। तेजस लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:10 की जगह मामूली देरी से 6:32 बजे रवाना हुई। वापसी में नई दिल्ली से तेजस मात्र एक मिनट देरी से छूटी। गोमतीनगर से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस 17:50 घंटे लेट रही। 
विज्ञापन


दरभंगा से आने वाली 15561 अमृत भारत एक्सप्रेस भी 18 घंटे देरी से पहुंची। 20922 लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस मानकनगर से रात 8:05 बजे की जगह छह घंटे देरी से रवाना हो सकी। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 3:10 घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट सवा घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 3:40 घंटे, 20104 आजमगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस 10:42 घंटे लेट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये विमान आए देरी से

मुंबई से लखनऊ आने वाली आइएक्स-1026 पौने तीन घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाई-333 दो घंटे, मुंबई से आने वाली क्यूपी-1524 करीब सवा घंटे, दिल्ली से आने वाली आइएक्स-1058 सवा घंटे, हैदराबाद से आने वाली 6ई-453 सवा तीन घंटे, जयपुर से आने वाली 6ई-7482 पौने चार घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-6614 दो घंटे, इंदौर से आने वाली 6ई-7422 सवा तीन घंटे, मुंबई से आने वाली 6ई-5088 एक घंटे लेट रही।

इनका देरी से हुआ टेकऑफ

लखनऊ से आठ रूटों की उड़ानों का टेकऑफ सोमवार को देरी से हुआ। लखनऊ से मुंबई की उड़ान आईएक्स-1027 ढाई घंटे, रियाद की एक्सवाई-334 सवा दो घंटे, मुंबई की क्यूपी-1526 सवा घंटे, पुणे की आईएक्स-1617 करीब सवा घंटे, दिल्ली की 6ई-758 साढ़े तीन घंटे, इंदौर की 6ई-7221 तीन घंटे, दिल्ली की 6ई-6615 ढाई घंटे व जयपुर की 6ई-7027 साढ़े तीन घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed