{"_id":"682b3255f6199af01405c22f","slug":"lucknow-flights-to-chandigarh-kishangarh-started-there-will-be-direct-flights-to-srinagar-by-the-end-of-thi-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चंडीगढ़, किशनगढ़ की उड़ानें हुईं शुरू, इसी महीने के अंत तक श्रीनगर के लिए होगी सीधी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चंडीगढ़, किशनगढ़ की उड़ानें हुईं शुरू, इसी महीने के अंत तक श्रीनगर के लिए होगी सीधी फ्लाइट
Mon, 19 May 2025 06:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 19 May 2025 06:59 PM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के समय बंद हुईं विमान सेवाएं फिर से बहाल की जा रही हैं। जल्द ही श्रीनगर की सेवा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान।
- फोटो : ANI
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद हुई लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान सेवा मई के अंत से शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिजिबिलिटी जांची जा रही है। यह कवायद चंडीगढ़ व किशनगढ़ की उड़ान शुरू होने के बाद अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद लखनऊ से श्रीनगर की एकमात्र सीधी उड़ान को बंद कर दिया गया था। इसके पीछे यात्रियों की घटती संख्या को वजह बताया गया। विमान सेवा तीस मार्च को शुरू हुई थी और 180 यात्री श्रीनगर के लिए मिल रहे थे। विमान सेवा फुल होने से एयरलाइन को मुनाफा हो रहा था। लेकिन आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते यह घटकर 35 तक पहुंच गई। लिहाजा एयरलाइन को नुकसान होने लगा, जिससे सेवा को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर के लिए अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6945 सुबह 5:20 रवाना होकर सुबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचती थी। वापसी में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6524 श्रीनगर से शाम 5:50 बजे प्रस्थान कर शाम 7:40 बजे लखनऊ पहुंच रही थी। विमान का किराया भी काफी किफायती था। छह से आठ हजार रुपये में विमान सेवा मिल रही थी। लेकिन आतंकी हमले के बाद श्रीनगर, चंडीगढ़ व किशनगढ़(अजमेर) की उड़ान बंद कर दी गई थी। एयरलाइनों की ओर से किशनगढ़ व चंडीगढ़ की फ्लाइटें हाल ही में शुरू की गई हैं। इसी क्रम में लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान शुरू करने की कवायद हो रही है। फिजिबिलिटी जांची जा रही है, जिसकी रिपोर्ट हफ्तेभर में तैयार हो जाएगी। यात्रियों की डिमांड पहले जैसी होने पर विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन