फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow flights not allowed to land in Delhi.

दिल्ली में धुंध से छह फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट, थाइलैंड समेत ये उड़ानें हुईं प्रभावित

Mon, 04 Nov 2019 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Lucknow flights not allowed to land in Delhi.
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में धुंध से रविवार को विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। थाईलैंड, चेन्नई, मुंबई, विशाखापटनम व लखनऊ से दिल्ली जाने वाली छह फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो सकी। दिल्ली में विमान काफी देर हवा में चक्कर लगाते रहे, फिर उनको अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


कुछ छह उड़ानों की अमौसी में लैंडिंग कराई गई और मौसम ठीक होने के बाद उन्हें दिल्ली रवाना किया गया। दृश्यता कम होने की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को विमानों को अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। लखनऊ में सुबह 10 बजे से 10.25 बजे तक एक के बाद एक दिल्ली जाने वाले छह विमानों को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन


इसमें इंडिगो एयरलाइंस की चेन्नई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-5007, एयर इंडिया की विशाखापट्टनम से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई-452, गोएयर की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या जी8-2510, गोएयर की मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट संख्या जी8-327, गोएयर की थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली की उड़ान जी8-032 और एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई-635 इसमें शामिल हैं, जिन्हें लखनऊ डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं दिल्ली में मौसम खुलने के बाद विमानों को वापस रवाना कर दिया गया। गोएयर की फ्लाइट की वापसी सबसे पहले 11.30 बजे हुई, जिसके बाद आधे घंटे के भीतर सारी फ्लाइटों को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed