फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Five people died due to heat, officials said that according to the post mortem report heat wave was n

लखनऊ: गर्मी से हुई पांच लोगों की मौत, अधिकारियों ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत की वजह लू नहीं

Sat, 01 Jun 2024 08:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

Lucknow: भीषण गर्मी के दौरान लखनऊ से लगातार मौत की खबरें आ रही हैं। इस बीच प्रशासन ने कहा कि मरने वालों की जांच कराई गई है। उसमें लू लगने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Five people died due to heat, officials said that according to the post mortem report heat wave was n
गर्मी की वजह से हो रही हैं मौतें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के दौरान लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ा है। अलग अलग स्थानों पर राह चलते लू से लोगों की मौत की सूचना मिलने पर प्रशासन ने जांच कराई है। इसमें पाया गया है कि अभी तक राजधानी में लू से किसी की मौत नहीं हुई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लू से पांच लोगों की मौत की सूचना आई थी। इनमें चार लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया था, जबकि एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जांच की गई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लू से मौत की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड पर राम सिंह का शव ऑटो में मिला था। ऑटो मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राम के मूल पते की जानकारी उनको नहीं है। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। 
विज्ञापन


वहीं, अंसल में चंद्र मोहन गुप्ता का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं लिखकर आया और विसरा सुरक्षित कर लिया गया। इसके अलावा कुर्सी रोड पर राम प्रसाद मृत मिले थे। इनके शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं लिखा है। ऐसे में प्रशासन का कहना है कि अभी तक किसी की भी मौत लू लगने से नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed