फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Five new corona infected patients found in the city, 43 patients have been found positive so far; New

लखनऊ: शहर में मिले पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब तक 43 मरीज मिल चुके हैं पॉजिटिव; देश में मिला नया वेरिएंट

Thu, 19 Jun 2025 11:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

Corona Cases In Lucknow: लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक शहर में 43 मरीज मिल चुके हैं

विज्ञापन
Lucknow: Five new corona infected patients found in the city, 43 patients have been found positive so far; New
कोरोना - फोटो : Meta AI

विस्तार

Up News In Hindi: राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। बुधवार को संक्रमण के पांच नए मामले मिले। अब लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


नए मामलों में एक महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें कृष्णानगर निवासी 54 वर्षीय महिला, दिलकुशा निवासी 81 वर्षीय पुरुष, राणा प्रताप मार्ग स्थित 75 वर्षीय पुरुष, न्यू हैदराबाद निवासी 55 वर्षीय पुरुष और हजरतगंज के 27 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इन मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिवारीजनों के नमूने ले रही है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ में अब कोरोना संक्रमण के 43 मामले मिल चुके हैं।

विज्ञापन

नई लहर वाला वेरिएंट भारत में मिला

सिंगापुर-हांगकांग में कोरोना संक्रमण की नई लहर लाने वाला वेरिएंट अब भारत में भी मिला है। पुणे और चेन्नई में एक एक मरीज सामने आया है जिनमें निमबस वेरिएंट का पता चला है। पुणे स्थित आईसीएमआर के एनआईवी ने जीनोम सीक्वेसिंग में इसकी पुष्टि की है। विश्व स्तर पर एनबी.1.8.1 (निमबस) नामक नया वेरिएंट कई देशों सिंगापुर और हांगकांग में संक्रमण की लहर ला रहा है।

भारत में अब तक इस वेरिएंट के केवल दो मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से एक चेन्नई से और एक पुणे से। दोनों मामलों में लक्षण मध्यम स्तर के पाए गए हैं। आईसीएमआर के पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने जारी नवीनतम जीनोमिक विश्लेषण में बताया कि बीते अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह से कोविड-19 के मामलों में आई तेजी के पीछे ओमिक्रॉन के उप स्वरूप जेएन.1.16 का हाथ था, जिसे अब एक्सएफजी (एसएफ.7 और एलपी.81.2) नामक नया पुनः संयोजित वेरिएंट पीछे छोड़ चुका है। आईसीएमआर-एनआईवी पुणे के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने कहा है कि नया वेरिएंट अधिक खतरनाक नहीं है, और अब तक की निगरानी से कोई चिंता का कारण नहीं दिखता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed