फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Five have filed a case of cheating against the directors of Shine City, 27 lakhs cheated by five including a woman in the name of plot

लखनऊ : शाइन सिटी के निदेशकों पर पांच ने दर्ज कराया ठगी का मुकदमा,  प्लाट के  नाम पर महिला सहित पांच से ठगे 27 लाख

Tue, 07 Sep 2021 10:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Sep 2021 10:22 AM IST
सार

गोमतीनगर थाने में शाइन सिटी के निदेशकों व अधिकारियों के खिलाफ पांच लोगों ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Five have filed a case of cheating against the directors of Shine City, 27 lakhs cheated by five including a woman in the name of plot
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर थाने में शाइन सिटी के निदेशकों व अधिकारियों के खिलाफ पांच लोगों ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला सहित पांच लोगों से प्लाट देने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक गाजीपुर कसियाना निवासी दिग्विजय सिंह की पत्नी माया सिंह ने प्लाट की बुकिंग शाइन सिटी में की थी। माया के मुताबिक एजेंट के जरिए उनकी मुलाकात राशिद नसीम से ह्रुइ थी। बुकिंग के बाद कुल 1717000 रुपये का भुगतान चेक के जरिए कर दिया। रकम मिलने के बाद भी प्लॉट नहीं मिला। जब रजिस्ट्री के लिए कहा गया तो टालमटोल शुरू हो गया। विरोध करने पर धमकी दी जाने लगी। वहीं गंगागंज कालोनी कानपुर निवासी आनंद कुमार ने रायबरेली रोड स्थित योजना में प्लाट बुकिंग की थी। कंपनी के खाते में 602954 रुपये जमा किए, लेकिन कंपनी ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की। 
विज्ञापन


इसी तरह बाराबंकी लखपेड़ा की नेहा प्रकाश ने प्लाट के लिए 270624 रुपये दिये। लेकिन उनको भी जमीन नहीं मिली। विपुलखंड निवासी विशेष सुरक्षा वाहिनी में तैनात गिरधारी लाल ने 81902 रुपये चेक से कंपनी के खाते में जमा करके वर्ष 2016 में प्लाट बुक कराया था। अबतक प्लाट नहीं मिला। वहीं, तेलीबाग खरिका निवासी शोभा देवी ने 35100 रुपये जमा करके प्लाट बुक कराया था। उन्हें भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की गई। इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी ने बताया कि पांचों की तहरीर पर कंपनी के निदेशक राशिद नसीम, आशिफ  नसीम, कर्मचारी संजीव श्रीवास्तव समेत अन्य के खिलाफ  धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed