फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fire broke out in bike showroom, new cars burnt, chaos in the area, three fire engines extinguished t

लखनऊ: बाइक शोरूम में लगी आग, जलीं नई गाड़ियां, इलाके में अफरा-तफरी, तीन दमकलों ने बुझाई आग

Sun, 08 Sep 2024 02:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Sep 2024 02:12 PM IST
सार

Lucknow: लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज स्थित एक बाइक शोरूम में रविवार की दोपहर आग लग गई। इस आग की चपेट में शोरूम में खड़ी कुछ नई गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। 

विज्ञापन
Lucknow: Fire broke out in bike showroom, new cars burnt, chaos in the area, three fire engines extinguished t
लखनऊ के बाइक शोरूम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ठाकुरगंज के बालागंज स्थित एक बाइक शोरूम बिल्डिंग में रविवार को अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और फिर पास में रखे मोबिल आयल स्टोर रूम तक पहुंच गई। आग की लपट देख अफरा तफरी मच गई। आग ने वहां खड़ी कुछ बाइक और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने तीन दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन




इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे बालागंज पुलिस चौकी के पास स्थित बजाज बाइक शोरूम की बिल्डिंग में आग लगी थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और चौक फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई। आग बिल्डिंग के ऊपर के हिस्से में लगी थी। जीने पर मोबिल आयल फैला हुआ था। किसी तरह जीने पर बोरे डालकर दमकल कर्मी ऊपर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जांच में सामने आया की फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed