फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Files of 16 plots of Gomti Nagar Extension missing from LDA, priced at Rs 8 crore

Lucknow: गोमती नगर विस्तार के 16 भूखंडों की फाइलें एलडीए से गायब, आठ करोड़ है कीमत

Tue, 03 Jun 2025 08:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि 16 भूखंडों की फाइलें एलडीए से गायब हो गई हैं। मामले में सार्वजनिक नोटिसें जारी की गई हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Files of 16 plots of Gomti Nagar Extension missing from LDA, priced at Rs 8 crore
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलडीए की गोमती नगर विस्तार योजना के सेक्टर छह के 16 भूखंडों की फाइलें एलडीए से गायब हैं। कम्प्यूटर में भी इनका कोई रिकार्ड नहीं है। एसटीएफ की ओर से की जा रही जांच के दौरान यह सामने आया है। जिसके बाद एलडीए ने मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस जारी की है। जिसमें कहा है कि यदि किसी के पास संबंधित भूखंडों के स्वामित्व से संबधित दस्तावेज हैं तो वह एलडीए में दिखाए वरना एलडीए उनको खाली मानकर नीलाम कर देगा।

विज्ञापन


दो साल पहले एलडीए में 149 भूखंडों के फर्जी रजिस्ट्री और समायोजन का मामला सामने आया था। जिसकी जिसको लेकर एसटीएफ जांच कर रही है। उसकी ओर से एलडीए से भूखंडों से संंबंधित रिकार्ड मांगा गया है। जिसके बाद एलडीए में जांच हुई तो यह पता चला कि 16 भूखंडों की फाइल ही एलडीए के रिकार्ड में नहीं है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिन भूखंडों की फाइलें नहीं हैं उनमें 14 पर बाउंड्री बनी हुई है और दो पर मकान बने है। जिसके बाद एलडीए ने भूखंडों को अपने कब्जे में लेने से पहले एक सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की है। जिसमें 16 भूखंडों के आवंटन और रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज आवंटियों से मांगे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में एलडीए ऐसा कर चुका है।
विज्ञापन


एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा और उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की ओर से जारी नोटिस में भूखंड से संबंधित स्वामित्व के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए 15 दिन का मौका दिया गया है। जिन भूखंडों को लेकर कोई दावेदार सामने नहीं आएगा उनको एलडीए खाली मानकर नीलाम कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए रेट से ही आठ करोड़ से अधिक के हैं भूखंड
जिन 16 भूखंडों की फाइलें गायब हैं वह 150 वर्ग मीटर केहैं और इनका एलडीए में रेट 38000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। ऐसे में एक भूखंड 50 लाख रुपये से अधिक कीमत है। हालांकि इस समय बाजार रेट करीब 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर चल रहा है। एलडीए के ही रेट के हिसाब से देखें तो करीब आठ करोड़ रुपये कीमत से अधिक के हैं।


सेक्टर छह के इन भूखंडों की फाइलें हैं गायब
डी-763,डी-767,डी-770, डी-779, डी-782, डी-796, डी-798, डी-834, डी-836, डी-842, डी-873, डी-771, डी-775, डी-776, 1/706 व 5/956

अपर सचिव एलडीए ज्ञानेंद्र वर्मा का कहना है कि यदि किसी के पास भूखंडों से संबंधित दस्तावेज हैं तो उसे 15 दिन में एलडीए में दिखाना होगा नहीं तो भूखंडों को नीलाम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed