फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow festival

मालिनी अवस्थी ने सजाई लखनऊ महोत्सव की शाम

Tue, 03 Dec 2013 11:23 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
lucknow festival

बात केवल बन्ना-बन्नी की, सजना-सजनी की। कभी प्यार की तो कभी तकरार की। कभी विरह वेदना की और कभी चुहलबाजी की। यह सब कुछ मिलता है गऊनई में। गऊनई एक ऐसी विधा है।

विज्ञापन


जिसमें खुशियों के अवसर पर लोकगीत गाए जाते हैं। एक समय था, जब शादी, मुंडन, जनेऊ, सालगिरह कोई भी मौका हो, जब तक घर से गऊनई की आवाजें नहीं आने लगती थीं।

तब तक महिलाएं शिरकत करने के लिए नहीं पहुंचती थी। बन्ना बन्नी, भंवरे, गाली और विदाई सब कुछ लोकगीतों के माध्यम से ही मुखर हुआ करता था।

महोत्सव की ग्यारहवीं सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत सोमवार की रात मंच गऊनई का आंगन बन गया।

उस पर मालिनी अवस्थी की शादी की 25वीं वर्षगांठ ने कार्यक्रम का मजा कई गुना बढ़ा दिया मालिनी के लोकगीतों में मिट्टी की सौंधी महक को बखूबी महसूस किया गया।
विज्ञापन


आखिर में अपने मशहूर फिल्मी गीत ‘यूं तो प्रेमी पिचहत्तर हमारे...’ गाया। यहां आनंद लेने वालों में सबसे आगे तो खुद कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी रहे।

मालिनी ने कार्यक्रम का आगाज देवी गीत ‘नीमिया के डाल मइया झूली झूलेला, मइया मोरी गावेली....’ से किया। इसके बाद शुरू हुआ विवाह गीतों का सिलसिला।

दूल्हे की एक झलक को बेकरार सखियां कहती हैं ‘मैं किस विध देखन आऊं, रंगीले आए गए बागों में...’। फिर जब द्वारे पर बारात आ गई तो मालिनी के मुंह से बरबस बोल फूटे ‘द्वारे पर आई बारात रंगीला बन्ना ब्याहने आया...’।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंवरों का समय आ गया और जब लड़की के भाई ने गमछे से लावा छोड़ना शुरू किया तो स्वर फूटे ‘घूमत घूमत लावा डालो रे भइया....’।

शादियों में आमतौर से रूठने वाले लड़के फूफा और घर के दामादों को समर्पित थी एक और गऊनई ‘प्यारे नंदोइया गलती भई, सरौता कहां भूल आई....’।

इसके बाद अवध और पूर्वांचल के विवाह समारोहों में लोक गालियां भी बड़ा हिस्सा रही है। उन्होंने ‘कोई हंसना मत बारात आती है...’ घर-घर बजत बधउआ कि आए बरतिया रे...’ सुनाया।

इसके बाद जब कच्चा खाना खाने की बारी आई तो किस तरह से लड़की पक्ष की महिलाएं लड़के के पिता को गारी सुनाती हैं, उसकी नजीर मालिनी ने पेश की और गाया ‘मढ़ुए के नीचे जीमै समधी जैसे जीमै कोई हउआ...’।

विदाई की बेला आ गई तो मानो आंखों में बरबस आंसू आ गए हों ‘पंडाल में फिर गीत गूंजा ‘काहे को ब्याही विदेस, अरे लखिया बाबुल मोहे....’ फिर ‘बात सजना के आंगन की बन्ना बुलाए, बन्नी नहीं आए, चली आओ बन्नी रे अटरिया सूनी पड़ी...’ गीत सुनाया।


इसके बाद बन्ना के काम के लिए परदेस जाना और बन्नी का बिरहन हो जाने पर ‘रेलिया बैरन पिया को लिये जाए रे...’ सुनाया।

परदेस से आकर सईया मिले भी तो क्या फायदा जब, सइया मिले लरकइया मैं का करूं....’ मालिनी ने कुछ यूं सइया की नादानियों को बखूबी इंगित किया।

इन गीतों के बाद एजेंट विनोद फिल्म के अपने मशहूर आइटम सांग ’यूं तो प्रेमी पिचहत्तर हमारे, ले जा तू कर सत्तर इशारे, दिल मेरा मुफ्त का...’ गाया और लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed