{"_id":"602f7ab737668d5db546e9c4","slug":"lucknow-father-killed-son-by-hammer-in-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पिता व सौतेली मां-भाई, बहन ने युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पिता व सौतेली मां-भाई, बहन ने युवक को पीटकर मार डाला
Fri, 19 Feb 2021 06:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
हलीम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज थानाक्षेत्र के पुरानी बांस मंडी में शुक्रवार सुबह हलीम उर्फ पप्पे (35) की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने में उसके पिता, सौतेली मां, सौतेला भाई व बहन शामिल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। मृतक जरदोजी के मुठिया का कारीगर था। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में मौजूद थी।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पुरानी बांस मंडी निवासी हलीम उर्फ पप्पे जरदोजी के काम में प्रयोग की जाने वाली मुठिया बनाने का काम करता था। उसकी शादी तीन साल पहले कुम्हारन टोला की रहने वाली रहनुमा बानो से हुई थी। परिवार में पिता नसीर उर्फ कल्लू, सौतेली मां शाहिदा, सौतेला भाई फरहान व बहन खुश्बू थी। हलीम पीछे के कमरे में काम कर रहा था। करीब 11 बजे चारों उसके पास पहुंचे। गाली गलौज शुरू कर दी। उसे घर से बाहर निकलने व रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगे। इसी बीच अचानक हलीम पर लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर जब तक पत्नी रहनुमा बानो नीचे आती हलीम खून से लथपथ बेसुध होकर फर्श पर गिर गया था। रहनुमान ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। हलीम को लोग अस्पताल लेकर जाते उससे पहले ही मौत हो गई थी।
पिता सहित चार पर मुकदमा दर्ज
हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी रहनुमा की तहरीर पर हलीम के पिता नसीर उर्फ कल्लू, सौतेली मां शाहिदा, भाई फरहान व बहन खुश्बू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीसीपी के मुताबिक सभी चारो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही थी। एडीसीपी के मुताबिक 4-5 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद पिता-पुत्र में चल रहा था। हत्या के पीछे रुपये की लेनदेन का ही मामला सामने आया है। आरोप है कि हलीम व उसकी पत्नी को नसीर व उसके दूसरी पत्नी व बच्चे घर से बाहर निकालना चाहते थे। लॉक डाउन के दौरान भी विवाद हुआ था। इसकी शिकायत पीड़िता ने मदेयगंज चौकी में की थी। रहनुमा का आरोप है कि इसी विवाद में शुक्रवार सुबह विवाद हुआ। विवाद के समय वह ऊपर अपने कमरे में सामान समेट रही थी।
विज्ञापन
कल्लू ने की थी दो शादियां
पुलिस के मुताबिक कल्लू की दो शादियां थी। पहली पत्नी से हलीम के अलावा राजू जो मुंबई में रहकर काम करता है। इसके अलावा दो बेटियां है। दोनों की शादियां हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी शाहिदा से की थी। शाहिदा से चार बच्चे हैं। जिसमें फरहान, शहजान, मीना व खुश्बू शामिल हैं।