{"_id":"6749379fc35e772a2b01a5ca","slug":"lucknow-fair-of-e-rickshaw-declared-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मनमाना किराया नहीं ले सकेंगे ई रिक्शा वाले, अब प्रति किलो मीटर ले सकेंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मनमाना किराया नहीं ले सकेंगे ई रिक्शा वाले, अब प्रति किलो मीटर ले सकेंगे इतने रुपये
Fri, 29 Nov 2024 09:10 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:10 AM IST
सार
यूपी में तकरीबन पौने छह लाख ई रिक्शा पंजीकृत हो चुके हैं। अब इनकी संख्या बढ़ गई है। लखनऊ में 55 हजार पंजीकृत ई रिक्शा हैं। इन सबके लिए अब किराये की दर तय कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई रिक्शा चालक अब यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। ये अधिकतम 8.30 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे। इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने बृहस्पतिवार को इस बाबत पत्र जारी किया है। इसमें परिवहन आयुक्त व अन्य अफसरों को निर्देशित किया गया कि ठेका गाड़ी के रूप में चल रहे ई रिक्शा के किराये की अधिकतम दर प्रति किमी 8.30 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: रोडवेज बस यात्रियों को तोहफा, अब एप के जरिए देख सकेंगे बस की लाइव लोकेशन, 30 नवंबर से होगी शुरुआत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में बंटेगा पावर कॉरपोरेशन, बनेंगी पांच नई ऊर्जा कंपनियां, निजी क्षेत्रों के साथ होगी पार्टनरशिप
इस मार्च तक प्रदेश में तकरीबन पौने छह लाख ई रिक्शा पंजीकृत हो चुके हैं। अब इनकी संख्या बढ़ गई है। लखनऊ में 55 हजार पंजीकृत ई रिक्शा हैं। बगैर पंजीकरण के भी ई रिक्शा चल रहे हैं। लंबे समय से ऑटो रिक्शा की तरह इनके लिए भी किराया तय करने की मांग उठाई जा रही थी। यात्रियों की ओर से भी ई रिक्शा चालकों के मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें आ रही थीं।