फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gift to roadways bus passengers, now you can see the live location of the bus through the app, will start

यूपी: रोडवेज बस यात्रियों को तोहफा, अब एप के जरिए देख सकेंगे बस की लाइव लोकेशन, 30 नवंबर से होगी शुरुआत

Thu, 28 Nov 2024 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 07:21 PM IST
सार

UP Roadways Bus Location: यूपी रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों को परिवहन निगम तोहफा देने जा रहा है। अब ट्रेन की तरह बस की भी लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी। 

विज्ञापन
UP: Gift to roadways bus passengers, now you can see the live location of the bus through the app, will start
UP Roadways Bus Location - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रोडवेज बसों में सफर करने वाले पैसेंजरों को लाइव लोकेशन के लिए तैयार किए गए एप की सुविधा तीस नवंबर को दी जाएगी। इस अवसर पर रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टरों को एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा का भी तोहफा दिया जाएगा। इस एप के आने के बाद यात्री ट्रेन की तरह बस की भी लाइव लोकेशन देख सकेंगे। 
विज्ञापन


उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से 30 नंवबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित कर यह सौगातें दी जाएंगी। दरअसल, महाकुंभ मेले के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को नई बसों के साथ यात्रा के संबंध में एप के जरिए जानकारी प्रदान की जाएगी। दूसरी ओर ड्राइवर कंडक्टरों की कमी को दूर करने के लिए दुर्घटना बीमा योजना लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन


यह एक करोड़ रुपये का होगा। जीरो बैलेंस से खाता खुलवाने वालों को बीमा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में परिवहन निगम ने इंडियन बैंक के साथ अनुबंध किया है। परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों और कर्मियों को सौगातें दी जाएंगी। एक करोड़ रुपये की बीमा योजना लॉन्च करने के लिए इंडियन बैंक से एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

महाकुंभ में 700 नई बसें संचालित की जाएंगी। इसके मद्देनजर 30 नई बसों को उपरोक्त कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई जाएगी। बसों में चस्पा होने वाले महाकुंभ का लोगो भी लॉन्च किया जाएगा। लोगो विशेष रूप से बसों के लिए तैयार किया गया है। जिस पर मुख्यमंत्री अपनी सहमति दे चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed