फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow expired goods were caught in the canteen of Charbagh bus stand

लखनऊ: चारबाग बस अड्डे की कैंटीन में घटिया और एक्सपायरी सामान गया पकड़ा, मिले नकली ब्रांड भी

Fri, 04 Aug 2023 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2023 09:13 PM IST
सार

लखनऊ के चारबाग बस अड्डे में औचक जांच में यहां रद्दी क्वॉलिटी वाला खाना बिकता हुआ मिला। साथ ही सीलबंद सामग्री में ऐसे सामान भी मिला जो एक्सपायर हो चुका था। 

विज्ञापन
Lucknow expired goods were caught in the canteen of Charbagh bus stand
खाने की एक सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चारबाग बस अड्डे के कैंटीन में यात्रियों को घटिया सामान बेचने का मामला उजागर हुआ है। यात्रियों की शिकायत पर कैंटीन में बिक रहे सामानों की औचक जांच कराई गई। जांच में घटिया नमकीन, समोसा, नॉन खटाई, मटर के हरे दाने, ब्रेड पकौड़ा आदि आइटम पाए गए। इनमें कई सामान विभिन्न ब्रांड के नाम से यात्रियों को बेचे जा रहे थे, जिनके लिए अनुमति नहीं थी। 

विज्ञापन


कैंटीन में यात्रियों को बेचे जा रहे घटिया सामान को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से लेकर मुख्यालय के अफसरों ने गंभीरता से लिया है। मुख्यालय के अफसरों का कहना है कि जब लखनऊ के बस अड्डों पर यात्रियों को एक्पायरी और घटिया सामान बेचे जा रहे है तो अन्य बस अड्डों पर क्या हाल होगा?
विज्ञापन


खुल में बिक रहे थे आइटम, भिनभिना रही थीं मक्खियां

जांच में सामानों में कई तरह की गड़बड़ी मिली हैं। नमकीन पर पैकिंग तिथि और एक्सपायरी तिथि नहीं थी। पैसेंजर नम्रता सिंह ने बताया कि समोसा, ब्रेड पकौड़ा, गुझिया खुले में बिक रहे थे, जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। जिसकी शिकायत की गई। बेसन के सेंव पॉलीपैकिंग में तो थे, पर पैकिंग पर कोई ब्रांड नहीं पाया गया। नॉनखटाई पैकिंग पर कोई विवरण नहीं दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर दिया जाएगा ब्लैकलिस्ट

चारबाग बस अड्डे के कैंटीन पर अनुबंध के खिलाफ घटिया सामानों की बिक्री जांच में पाई गई है। इसके लिए प्रोपराइटर विनोद मार्केटिंग को नोटिस भेजी गई है। तीन दिनों में जवाब नहीं मिलने पर कैंटीन को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। -मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed