फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Exchange the notes of 2000 from RBI.

Lucknow: 2000 के पुराने नोट हैं तो अभी भी बदल दिए जाएंगे, 10 दिन का समय लगेगा

Mon, 16 Dec 2024 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2024 01:39 PM IST
सार

आरबीआई के बाहर दो हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए लाइन लग रही है। इसके लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन्हें बदलने में 10 दिन का समय लगेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Exchange the notes of 2000 from RBI.
- फोटो : PTI

विस्तार

अगर अभी भी आपके पास 2000 का पुराना नोट है तो परेशान न हों आरबीआई अभी भी उनको बदल सकता है। विपिनखंड गोमती नगर स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में 10 के नोट तक फौरन और इससे ज्यादा के नोटों को  बदलवाने में 10 दिन का समय लगेगा।

विज्ञापन


आरबीआई के दफ्तर के बाहर इन दिनों 2000 के पुराने नोटों को बदलवाने के लिए लंबी लाइन लग रही है। बता दें कि 2016 में नोटबंदी लागू होने पर भारत सरकार ने 500 और 1000 के नोट को चलन से बाहर करते हुए 2000 का नोट चालू  किया था लेकिन 4 साल बाद मई 2020 में इसे चलन से बाहर करने का फैसला लिया और इनकी छपाई बंद हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: धरने पर बैठीं MLA पल्लवी पटेल, सपा विधायक बोले- संभल में हिंदू-मुस्लिम को लड़ा रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: CM बोले- सदस्यगण तैयारी से आएं, जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो; सभी से सहयोग की अपील


हालांकि अभी भी लोगों के पास 2000 के नोट बाकी हैं जिनको बदलवाने के लिए उन्हें लंबी जदोजहद करनी पड़ रही है। उन्हें नोट बदलवाने के लिए पूरा दिन लग जा रहा है। लिहाजा आसपास दलालों की भी सक्रियता है।

रिजर्व बैंक के पीआरओ अरविंद सिंह का कहना है कि 10 नोट बदलवाने के लिए आधार कार्ड और फार्म जरूरी है जबकि इससे ज्यादा के लिए आधार और पैन कार्ड के साथ आवेदक का आना जरूरी है। पुराने नोट लेकर हम 10 दिन में संबंधित बैंक को पैसा ट्रांसफर कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed