{"_id":"58c0f2b34f1c1b683ddc55dd","slug":"lucknow-encounter-terrorist-saifullah-connection-with-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफुल्ला के पास कहां से आया आईएस का झंडा और कारतूस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफुल्ला के पास कहां से आया आईएस का झंडा और कारतूस?
अमर उजाला /लखनऊ।
Updated Thu, 09 Mar 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों में कई बार आईएस के आतंकी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन मंगलवार को शायद पहली बार संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के पास से आईएस का झंडा बरामद हुआ है। सैफुल्ला के पास आईएस का यह झंडा कहां से आया?
विज्ञापन
एटीएस अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों के लिए यह बड़ा सवाल है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सैफुल्ला को यह झंडा आईएस के किसी सक्रिय आतंकी ने दिया होगा या फिर उसने खुद कहीं से बनवाया होगा।
विज्ञापन
अगर सैफुल्ला ने यह झंडा बाहर के किसी व्यक्ति से बनवाया है तो खुफिया एजेंसियों के लिए खतरे की घंटी चूंकि आईएस का झंडा टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर लगातार दिखाने से लोग इसे भली-भांति जानते हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि झंडा बनाने वाला भी कहीं न कहीं से आईएस अथवा उसकी विचारधारा का समर्थक है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियां इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आईएस की विचारधारा और समर्थन लखनऊ के लोगों के दिलो-दिमाग में कितनी गहराई तक पैठ बना चुका है। सैफुल्ला के पास बरामद भारी मात्रा में कारतूस भी पुलिस और एटीएस अधिकारियों के माथे पर बल डाल रहे हैं।
सैफुल्ला को कारतूस कब से सप्लाई किए जा रहे थे? इन कारतूसों से कहीं कोई अपराधिक वारदात तो नहीं हुई? ऐसे सवालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।