फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow encounter: Terrorist Saifullah connection with IS

सैफुल्ला के पास कहां से आया आईएस का झंडा और कारतूस?

Thu, 09 Mar 2017 04:11 PM IST
अमर उजाला /लखनऊ।
अमर उजाला /लखनऊ। Updated Thu, 09 Mar 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
Lucknow encounter: Terrorist Saifullah connection with IS

देश के विभिन्न हिस्सों में कई बार आईएस के आतंकी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन मंगलवार को शायद पहली बार संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के पास से आईएस का झंडा बरामद हुआ है। सैफुल्ला के पास आईएस का यह झंडा कहां से आया? 

विज्ञापन


एटीएस अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों के लिए यह बड़ा सवाल है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सैफुल्ला को यह झंडा आईएस के किसी सक्रिय आतंकी ने दिया होगा या फिर उसने खुद कहीं से बनवाया होगा।
विज्ञापन


अगर सैफुल्ला ने यह झंडा बाहर के किसी व्यक्ति से बनवाया है तो खुफिया एजेंसियों के लिए खतरे की घंटी चूंकि आईएस का झंडा टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर लगातार दिखाने से लोग इसे भली-भांति जानते हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि झंडा बनाने वाला भी कहीं न कहीं से आईएस अथवा उसकी विचारधारा का समर्थक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आईएस की विचारधारा और समर्थन लखनऊ के लोगों के दिलो-दिमाग में कितनी गहराई तक पैठ बना चुका है। सैफुल्ला के पास बरामद भारी मात्रा में कारतूस भी पुलिस और एटीएस अधिकारियों के माथे पर बल डाल रहे हैं।


सैफुल्ला को कारतूस कब से सप्लाई किए जा रहे थे? इन कारतूसों से कहीं कोई अपराधिक वारदात तो नहीं हुई? ऐसे सवालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed