फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Emergency landing of a flight...275 passengers were on board; it was going to Saudi Arabia, but retur

Lucknow: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग...285 यात्रियों को सांस लेने में हुई दिक्कत, सऊदी जा रहा था, इस वजह से लौटा

Fri, 30 Jan 2026 03:23 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 30 Jan 2026 03:23 PM IST
सार

लखनऊ से सऊदी अरब के जेद्दा जा रहे सऊदी एयरलाइंस के विमान की तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान मुंबई के पास पहुंच चुका था, लेकिन अनुमति न मिलने पर लखनऊ लौटाया गया। विमान में 275 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार थे।

विज्ञापन
Lucknow: Emergency landing of a flight...275 passengers were on board; it was going to Saudi Arabia, but retur
हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जेद्दा जा रहा सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान शुक्रवार दोपहर अचानक रास्ते से लौट आया। विमान के केबिन प्रेशर सिस्टम में आई खराबी के कारण जब विमान 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। उन्हें दम घुटने का अहसास होने लगा। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। क्रू मेंबर सहित 285 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

विज्ञापन

लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट से दोपहर 12:05 बजे जेद्दा जाने वाला सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान (एसवी 891) शुक्रवार दोपहर करीब 12:25 बजे रवाना हुआ। केबिन प्रेशर की समस्या सामने आने पर पायलट ने नजदीकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए से संपर्क किया, लेकिन वहां लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन


इसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क किया। इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिलने पर दोपहर 1:45 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इंजीनियरों की टीम को खराबी दूर करने के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या है केबिन प्रेशर सिस्टम

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान में केबिन प्रेशर सिस्टम एक आर्टिफिशियल एयर प्रेशर है जो केबिन में हवा का दबाव और ऑक्सीजन स्तर को सामान्य बनाए रखता है। इसी वजह से 30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर भी यात्रियों को सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती। विमान में केबिन प्रेशर सिस्टम में खराबी होने के कारण ही यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed