फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Electricity thieves have destroyed the system, leaving ordinary consumers sleepless.

Lucknow: बिजली चोरों ने ध्वस्त की व्यवस्था, आम लोगों की रातों की नींद उड़ी, लोड बढ़ने से फुंक रहे ट्रांसफार्मर

Wed, 22 Apr 2026 09:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 22 Apr 2026 09:29 PM IST
सार

बिजली चोरों की कारस्तानी से आम उपभोक्ता की रातों की नींद उड़ गई है। बिजली चोर शाम 7 बजते ही कटियाबाजी शुरू कर देते, जिससे ट्रांसफार्मर हांफने लगते और एबीसी पटाखों की तरह दगने लगती है। 

विज्ञापन
Lucknow: Electricity thieves have destroyed the system, leaving ordinary consumers sleepless.
इंदिरा नगर के जल निगम कार्यालय के पीछे का नजारा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जब से वर्टिकल व्यवस्था लागू हुई, तब से बिजली चोरी करने वालों की कोई खैर-खबर लेने वाला नहीं बचा। कहने को एक्सईएन (रेड ) बिजली चोरी बनाए गए, मगर वह खानापूर्ति कर रहे हैं। इससे प्रचंड गर्मी में बिजली चोरों ने व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बिजली चोरों की कारस्तानी से आम उपभोक्ता की रातों की नींद उड़ गई है। इसकी वजह शाम 7 बजते ही कटियाबाजी शुरू कर देते, जिससे ट्रांसफार्मर हांफने लगते और एबीसी पटाखों की तरह दगने लगती है। भले ही, ये चंद उदाहरण, मगर राजधानी में शहर से गांव तक 150 से ज्यादा जगहों पर नियोजित तरीके से 50 से 200 लोग बिजली चोरी कर रहे हैं।

विज्ञापन


यहां खुलेआम बिजली चोरी
ठाकुरगंज के करीमगंज, यासीनगंज, महबूबगंज, वजीरबाग, मौज्जमनगर, चौपटिया, दौलतगंज, नूरबाड़ी, खदरा, मनकामेश्वर मंदिर रोड बंधा, रेलवे लाइन किनारे, तेलीबाग, निलमथा, उतरेठिया बिजनौर, चिनहट, आईआईएम रोड, फैजुल्लागंज आदि में खुलेआम बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 20 जून तक हो जाएगी घरों की गिनती, सात से 21 मई के बीच ऑनलाइन स्व-गणना का रहेगा विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कल 4 बजे होगा घोषित, रिकॉर्ड समय में हुआ मूल्यांकन; सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे


धूं-धूं कर जल रहे ट्रांसफार्मर
कबीरनगर, एफसीआई, दुबग्गा, बसंतकुंज उपकेंद्र के सिकरौरी, महिपतमऊ, सेक्टर आई, आवास विकास पारा, बुद्धेश्वर, नरौना, फरीदीपुर, सलेमपुर पतौरा, कबीरनगर, हंसखेड़ा आदि में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होने के कारण चार 400 केवीए के ट्रांसफार्मर व एबीसी धूं-धूं कर जल गई। दरअसल, कटियाबाजी के कारण एबीसी के एक फेज पर ओवर लोडिंग और ट्रांसफार्मर के अन बेलेंस होने के कारण आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

केस एक : एक वैध तो बीस अवैध कनेक्शन

Lucknow: Electricity thieves have destroyed the system, leaving ordinary consumers sleepless.
जानकीपुरम में कुछ इस तरह चल रही बिजली। - फोटो : amar ujala
इंदिरा नगर के जल निगम बिल्डिंग के पीछे स्थित एक बस्ती में खुलेआम हो रही बिजली चोरी से आसपास के लोग पिछले पांच दिन से सो नहीं पा रहे हैं। शाम होते ही बिजली चोरी के चलते इस कदर ओवर लोडिंग बढ़ती कि एबीसी जलने से लेकर पेटी जलने की रोजाना घटनाएं हो रही।

केस दो : दुबग्गा फल-सब्जी मंडी के पीछे स्थित एलडीए की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में औसतन हर पांचवें घर के लोग कटियाबाजी करके बिजली जला रहे, जिससे आसपास के ट्रांसफार्मर खराब हो रहे और एबीसी धूं-धूं कर जल रही है। दुबग्गा उपकेंद्र के की कुछ संविदा कर्मी यहां पर नियोजित तरीके से बिजली चोरी करा रहे हैं।

अमौसी जोन के तकनीकी अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव का कहना है कि फॉल्ट, एबीसी जलने व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति में अवरोध आ रहा है। इसकी वजह ओवर लोडिंग है। मगर, यह ओवर लोडिंग किस कारण है इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि ज्यादातर ट्रांसफार्मर व लाइनें अंडर लोड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed