फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Earthen roof collapsed, two innocent died after being buried in rubble, mother's condition critical, PM residence was under construction

लखनऊ : मिट्टी की छत गिरी, मलबे में दबकर दो मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर, पीएम आवास का निर्माण हो रहा था

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
सार

सुनील के मुताबिक सुबह अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी। उसकी आंख खुली तो मिट्टी का कच्चा मकान गिर गया था। अंदर उसकी पत्नी सुधा, बेटा कार्तिक व बेटी नीशू दब गये थे।

विज्ञापन
Lucknow: Earthen roof collapsed, two innocent died after being buried in rubble, mother's condition critical, PM residence was under construction
मलिहाबाद में गिरा मिट्टी का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलिहाबाद के रहिमाबाद स्थित लालूहार गांव में सोमवार तड़के एक मकान की कच्ची छत गिर गई। मलबे में दबने से कार्तिक (7)  व बेटी नीशू (4) की मौत हो गई। जबकि मां सुधा गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद  पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी जानकारी होने पर पहुंच गये। हादसा पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास मिला है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा था। उसकी छत लगनी बाकी है। शटरिंग के कारण सुधा अपने दोनों बच्चों के साथ पुराने कच्चे मकान में सो रही थी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद के मुताबिक ग्राम पंचायत गढ़ी जिंदौर का मजरा लालूहार है। इस मजरे में सुनील परिवार सहित रहते हैं। सुनील पेशे से मजदूर हैं। हाल में ही सुनील को प्रधानमंत्री आवास मिला है। जिसका वह अपने आवास के बाहरी हिस्से में निर्माण करवा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ छत पड़नी है। इसके लिए शटरिंग भी लग गई है। रविवार रात को सुनील अपने दस साल के बेटे आदित्य व मां भगाना के साथ बाहर सो रहा था। वहीं उसकी पत्नी सुधा दो बच्चों कार्तिक व बेटी नीशू के साथ कच्चे हिस्से वाले मकान में सो रही थी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे अचानक कच्चे मकान का छत भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में तीनों दब गये।
विज्ञापन


अचानक तेज धमाके से गिरी छत
सुनील के मुताबिक सुबह अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी। उसकी आंख खुली तो मिट्टी का कच्चा मकान गिर गया था। अंदर उसकी पत्नी सुधा, बेटा कार्तिक व बेटी नीशू दब गये थे। सुनील ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बाहर निकले। पड़ोसियों ने मलबा हटाया तो अंदर तीनों बेसुध पड़े थे। तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने बेटे कार्तिक व बेटी नीशू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधा की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बच्चों की मौत से हड़कंप
कच्ची छत गिरने की वजह से हुई दोनों मासूम बच्चों की मौत से आसपास सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी पर तत्काल उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा आदि मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और संभव मदद का भरोसा दिलाया।


मां को बच्चों के मौत की नहीं खबर
हादसे के बाद मां सुधा को होश नहीं था। उनका इलाज लखनऊ में बुद्घेश्वर के पास निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। अभी तक किसी ने बच्चों के मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी है। अपने 4 साल की बेटी व 7 साल के बेटे की मौत की खबर सुधा जब सुनेगी तो उसके ऊपर क्या बीतेगी। इस हादसे से पूरे गांव वालों की आंखे नम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed