फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Durga Puja celebrations, Ramlila performances, and Dandiya captivate at Imar Gomti Greens; see photos

लखनऊ: इमार गोमती ग्रीन्स में दुर्गा पूजा उत्सव, रामलीला मंचन और डांडिया ने मोहा मन; देखें तस्वीरें

Wed, 21 Oct 2026 10:32 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 21 Oct 2026 10:32 AM IST
सार

लखनऊ के इमार गोमती ग्रीन्स में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान बच्चों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। गणेश वंदना, एकल नृत्य और डांडिया ने लोगों का मन मोह लिया। आयोजन में निवासियों ने उत्साह से भाग लिया। उत्सव की व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Durga Puja celebrations, Ramlila performances, and Dandiya captivate at Imar Gomti Greens; see photos
इमार गोमती ग्रीन्स में दुर्गा पूजा उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमार गोमती ग्रीन्स में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल बना दिया। सोसायटी के बच्चों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया, वहीं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और डांडिया में निवासियों ने उत्साह से भाग लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

Lucknow: Durga Puja celebrations, Ramlila performances, and Dandiya captivate at Imar Gomti Greens; see photos
इमार गोमती ग्रीन्स में दुर्गा पूजा उत्सव - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में बच्चों ने धनुष भंग, राम वन गमन, सीता हरण और रावण संहार जैसे प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और धर्म की विजय का संदेश दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Lucknow: Durga Puja celebrations, Ramlila performances, and Dandiya captivate at Imar Gomti Greens; see photos
देवी मां की तस्वीर बनाई। - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी आरोही की गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद सानवी, अविका, उत्सवी और अन्नी ने एकल नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
उत्सव के दौरान आयोजित डांडिया में सोसायटी के निवासियों ने पारंपरिक संगीत की धुनों पर नृत्य किया।
 
विज्ञापन

Lucknow: Durga Puja celebrations, Ramlila performances, and Dandiya captivate at Imar Gomti Greens; see photos
रामलीला का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक भागीदारी ने आयोजन को उल्लासपूर्ण बना दिया और लोगों के बीच आपसी सद्भाव तथा सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा उत्सव की व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इमार गोमती ग्रीन्स का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed