{"_id":"69481a9d06c0e152450290d8","slug":"lucknow-due-to-easterly-winds-mercury-will-fall-in-the-city-temperature-may-rise-by-two-to-three-degrees-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पुरवाई की वजह से बढ़ेगा शहर में पारा, दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान; जानिए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पुरवाई की वजह से बढ़ेगा शहर में पारा, दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान; जानिए पूर्वानुमान
Sun, 21 Dec 2025 09:34 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 21 Dec 2025 09:34 PM IST
सार
Weather in UP: लखनऊ में आने वाल दिनों में तापमान बढ़ सकता है। पुरवाई की वजह से आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ में बीते दिनों से छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पुरवाई करेगी गलन और कोहरे का इलाजराजधानी में हो रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फाैरी ताैर पर राहत के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि रविवार से लखनऊ में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो गई है।
विज्ञापन
यही वजह है कि रविवार को दिन चढ़ने के साथ गुनगुनी धूप खिली, दिन के पारे में थोड़ी बढ़त भी दर्ज हुई, लेकिन दोपहर तक आसमान में छिटपुट बादल नजर आए और सूरज बादलों की ओट में छिप गया। रविवार को तड़के सुबह कोहरा भी कोई खास घना नहीं रहा और न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर तक दर्ज की गई। दिन में सर्द हवाएं चलीं और लोगों को शाॅल, स्वेटर आदि का सहारा लेना पड़ा। सोमवार को सुबह मध्यम से घना कोहरा होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त आएगी। । साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी। रविवार को दिन का तापमान 2.9 डिग्री की बढ़त के साथ 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन