फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Driver missing for two days dies under suspicious circumstances

लखनऊ : चिकित्साधिकारी के दो दिन से लापता चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 26 Sep 2021 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 26 Sep 2021 07:31 PM IST
सार

परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Lucknow: Driver missing for two days dies under suspicious circumstances
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

लखनऊ में कृष्णानगर के आशुतोष नगर भोला खेड़ा में ट्रांसफार्मर के पास रविवार सुबह दिलीप तिवारी (32) का शव पड़ा मिला। मृतक चिकित्साधिकारी का चालक था। वह दो दिनों से लापता चल रहा था। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक एलडीए कालोनी निवासी दिलीप तिवारी पेशे से चालक था। दिलीप बरेली में तैनात  चिकित्साधिकारी की गाड़ी चलाता था। वह दो दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी तलाश क ीजा रही थी। रविवार सुबह दिलीप का शव आशुतोषनगर भोलाखेड़ा में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाला। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। खून निकल रहा था। पुलिस ने तलाशी में मिले पहचान पत्र से शव की शिनाख्त दिलीप तिवारी निवासी सेक्टर जी एलडीए कालोनी के रूप में की। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दिलीप के बड़े भाई सतीश ने बताया कि भाई बरेली में तैनात चिकित्साधिकारी के घर पर गाड़ी चलाता था। चिकित्साधिकारी की पत्नी शिक्षिका हैं। भाई उन्हें ही स्कूल लाने ले जाने काम करता था। भाई शुक्रवार को घर से निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी उसका स्विच आफ था। भाई की बाइक चिकित्साधिकारी के इंद्रलोक कालोनी स्थित घर में खड़ी मिली है। सतीश ने भाई की हत्या की आशंका जताई है।  प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed