फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Driver beaten to death with sticks and rods, body found one kilometer from the village; wife and two

Lucknow: लाठी-डंडों से पीटकर ड्राइवर की हत्या, गांव से एक किमी दूर मिली लाश; पत्नी-दो बेटों पर लगे ये आरोप

Tue, 20 Jan 2026 06:12 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 20 Jan 2026 06:12 PM IST
सार

मलिहाबाद में ई-रिक्शा चालक अर्जुन पाल की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने पत्नी और दोनों बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Driver beaten to death with sticks and rods, body found one kilometer from the village; wife and two
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ में मलिहाबाद के खड़ता गांव निवासी ई रिक्शा चालक अर्जुन पाल (50) की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर नबीनगर नहर के पास पड़ा हुआ मिला। ई रिक्शा उनके ऊपर पड़ा हुआ था। चेहरे व सिर पर गंभीर चोट निशान थे।

विज्ञापन


सगे भाई मुन्नू लाल ने अर्जुन पाल की पत्नी शिवरानी व दोनों बेटों रूपलाल व राजेंद्र पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर घर से शव को फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शिवरानी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग 9 बजे पति अर्जुन पाल खाना खा कर घर के बाहरी कमरे में सो गए थे। बच्चे और वह घर के अंदर सो गए थे। सुबह जब उठी तो पति व ई रिक्शा दोनों मौजूद नहीं थे। सात बजे उनको सूचना मिली कि पति का नबीनगर रास्ते की नहर पुलिया के पास खेत में शव पड़ा है। पास में उनका ई रिक्शा भी पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मलिहाबाद पुलिस और एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रूढवाल भी पहुंच गए। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सौ मीटर दूरी पर खून से लथपथ बिस्तर व पानी का कंटेनर पड़ा था। ग्राम प्रधान राम मूर्ति ने बताया ग्रामीणों से जानकारी हुई है कि देर रात लगभग तीन बजे एक रिक्शा गांव से निकला था। रिक्शे किसका है पहचान नहीं हो पाई थी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है पत्नी व बेटों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही हत्या कर शव को फेंका गया।

 

हत्या कर ई रिक्शा से ले जाया गया शव

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जब छानबीन के लिए अर्जुन के घर पहुंची तो उनके कमरे में भी खून से निशान मिले। ऐसा लग रहा है कि अर्जुन पाल की हत्या कर घर से ई रिक्शा पर रखकर गांव से दूर शव डाला गया है और दुर्घटना दिखाने के लिए उसी के ऊपर ई रिक्शा डाल दिया है। 

हिरासत में लिए गए शिवरानी व बेटे रूपलाल, राजेंद्र ने हत्या करने से इनकार किया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्यारों ने सिर पर वार किया और खून जमीन में न गिरे इसलिए सिर के पास पानी का कंटेनर लगा दिया और सारा खून उसमे भर गया। इसके बाद शव, खून से सना बिस्तर और पानी का कंटेनर एक किलोमीटर दूर लाकर फेंक दिया।

दोनों बेटे हैं शराबी देर रात पिता को पीटा था

पुलिस के मुताबिक अर्जुन के दोनों बेटे शराब के आदी है साथ ही जुआ भी खेलते हैं। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि सोमवार देर रात दोनों बेटों ने पिता अर्जुन पाल को पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed