{"_id":"683da5e3af77a1cbca016149","slug":"lucknow-doctor-s-testimony-was-given-through-video-conferencing-at-lokbandhu-hospital-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लोकबंधु अस्पताल में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई डॉक्टर की गवाही, ई कोर्ट रूम का हुआ प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लोकबंधु अस्पताल में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई डॉक्टर की गवाही, ई कोर्ट रूम का हुआ प्रारंभ
Mon, 02 Jun 2025 06:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:53 PM IST
सार
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये डॉक्टरों की गवाही शुरू हो गई है। अब उन्हें गवाही के लिए सीएमओ ऑफिस नहीं जाना होगा। इससे ओपीडी और ओटी नहीं प्रभावित होगी।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विस्तार
राजधानी लखनऊ के पहले सरकारी अस्पताल लोकबंधु में अब वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये डॉक्टरों की गवाही शुरू हो गई है। अब उन्हें गवाही देने के लिए सीएमओ आफिस नहीं जाना पड़ेगा। दूसरे अस्पतालों में केंद्र न होने से जिले भर के डॉक्टर गवाही देने के लिए सीएमओ आफिस में बने ई कोर्ट रूम में जाते हैं। इस दौरान डॉक्टरों की ओपीडी-ओटी प्रभावित होती है।
शासन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एक रूम को ई-कोर्ट बनाया गया है। जिसमें कंप्यूटर व अन्य जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। सीएमओ आफिस में बने ई कोर्ट रूम से अब तक 20 से अधिक डॉक्टरों की गवाही हो चुकी है। उन्हें गवाही के लिए कोर्ट की दौड़ नहीं लगानी पड़ी। वहीं अब जिले के पहले लोकबंधु अस्पताल में ई कोर्ट रूम शुरू हुआ है।
सोमवार को एक डॉक्टर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये गवाही दी। बलरामपुर, सिविल, रानीलक्ष्मीबाई, बीआरडी महानगर समेत किसी भी अस्पताल में अभी तक ई कोर्ट रूम नहीं बना है। सभी डॉक्टर कोर्ट एविडेंस आने पर सीएमओ आफिस में बने ई कोर्ट रूम के जरिये गवाही देने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान डॉक्टर की ओपीडी व ओटी प्रभावित होती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पहले डॉक्टरों को विभिन्न जिलों में जाकर कोर्ट में गवाही देनी पड़ती थी। उसमें कई दिन का समय लगता था। डॉक्टर की छुट्टी रहती थी जिससे मरीज भी परेशान होते थे।