फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow DM formed a team 9 to prevent corona spread in Lucknow.

लखनऊ: जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए डीएम अभिषेक प्रकाश ने बनाई टीम-9, इस तरह करेगी काम

Tue, 04 May 2021 05:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 May 2021 05:43 PM IST
सार

सभी टीमों के अध्यक्ष आवश्यकता अनुसार किसी अन्य अधिकारी या विशेषज्ञ को अपनी टीम में सदस्य के रूप में शामिल कर सकेंगे। गठित टीमें व उनके कार्य इस प्रकार हैं।

विज्ञापन
Lucknow DM formed a team 9 to prevent corona spread in Lucknow.
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोरोना नियंत्रण के लिए शासन की तर्ज पर जिले में भी टीम नाइन का गठन किया है। अलग-अलग अधिकारियों की अध्यक्षता में बनीं ये टीमें अस्पतालों में बेड की व्यवस्था, एंबुलेंस, ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगी। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था भी देखेंगी। सभी टीमों के अध्यक्ष आवश्यकता अनुसार किसी अन्य अधिकारी या विशेषज्ञ को अपनी टीम में सदस्य के रूप में शामिल कर सकेंगे। गठित टीमें व उनके कार्य इस प्रकार हैं।

विज्ञापन


टीम-1 : अध्यक्ष सीडीओ प्रभास कुमार, सह अध्यक्ष सीएमओ संजय भटनागर व सचिव एलडीए पवन गंगवार व सदस्य। 
कार्य : अस्पतालों में आईसीयू व ऑक्सीजन युक्त बेड व मैन पावर की व्यवस्था। टीकाकरण अभियान की व्यवस्था। कोरोना संक्रमितों का इलाज व देखभाल, कोविड अस्पतालों में चिकित्सा की व्यवस्था। मेडिकल कॉलेज व जिला स्तर पर सीएचसी की व्यवस्था सुदृढ़ करना।
विज्ञापन


टीम-2 अध्यक्ष सीडीओ प्रभास कुमार व सह अध्यक्ष एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण व सदस्य।
कार्य : एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित कराना। कंमाड कंट्रोल रूम की व्यवस्था की नियमित समीक्षा। सभी आवश्यक दवाओं के अतिरिक्त, रेमडेसिविर व अन्य की समुचित आपूर्ति। होम क्वारंटीन मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराना।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम-3 : अध्यक्ष एडीएम प्रशासन अमरपाल सिंह होंगे व चार सदस्य होंगे।
कार्य : शासन व अन्य जनपदों से महत्वपूर्ण विषयों पर संबंध स्थापित करना। शासन को जिला प्रशासन के प्रयासों से अवगत कराना। गौ आश्रय स्थलों में चारे की व्यवस्था कराना। जिले स्तर पर अंतर विभागीय समन्वय।

टीम-4 : अध्यक्ष एडीएम आरडी पांडेय होंगे व दो सदस्य होंगे। 
कार्य : औद्योगिक इकाइयों का सभी दिन व व्यावसायिक इकाइयों का बंदी के दिनों को छोड़कर संचालन। सभी इकाइयों में कॉविड हेल्प डेस्क की स्थापना। कार्मिकों की समस्याओं का निराकरण।

टीम-5: अध्यक्ष एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा व चार सदस्य होंगे।
कार्य : गेहूं क्रय की व्यवस्था, किसानों को खाद बीज की व्यवस्था। जन सामान्य को सभी आवश्यक सामग्रियां उचित मूल्य पर दिलाना।

इस टीम व सदस्यों का होगा ये काम

टीम-6 : अध्यक्ष एडीएम पूर्वी खेम पाल सिंह व चार सदस्य होंगे।
कार्य :- जिले में ऑक्सीजन की समुचित व समय से व्यवस्था। इसके लिए शासन व अन्य जिलों, आपूर्तिकर्ताओं और ट्रांसपोर्टरों से समन्वय करना।

टीम-7 : अध्यक्ष एडीएम विपिन कुमार मिश्रा, सह अध्यक्ष संयुक्त सचिव एलडीए ऋतु सुहास व सदस्य। 
कार्य : प्रवासी कामगारों के आने पर रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशन व सभी ग्राम पंचायतों वार्डों में उनकी जांच व क्वारंटीन की व्यवस्था।

टीम-8 : अध्यक्ष नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी व सभी पुलिस उपायुक्त अपने क्षेत्र में, सह अध्यक्ष- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदयेश कुमार व तीन सदस्य।
कार्य : कंटेनमेंट जोन में सहित पूरे जिले में मास्क की अनिवार्यता। साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन। कारागार में सफाई व सैनिटाइजेशन। पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर संचालित कराना। 

टीम-9 : अध्यक्ष नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी व तीन सदस्य। 
कार्य : शहर व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन, निगरानी समितियों को सक्रिय रखना। जिले में पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed