फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow district initiates bravery award

पहल: परेशानी में फंसे लोगों को बचाने वालों को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Fri, 12 Aug 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Aug 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
lucknow district initiates bravery award
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
किसी परेशानी में फंसे लोगों को बचाने वालों को जिला प्रशासन बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करेगा। लखनऊ महोत्सव के दौरान हर वर्ष बहादुरों को 50 हजार रुपये की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


बहादुरी की अलग-अलग श्रेणियों में योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी राजशेखर ने बृहस्पतिवार को दी। 
डीएम ने बताया कि अक्सर ऐसा होता है कि सड़क दुर्घटना, आग लगने के हादसे, नेशनल हाइवे पर विपदा में फंसे लोगों को बचाने वाला कोई बहादुर नहीं मिलता।
 
लोगों को तड़पता देख अनदेखा कर दिया जाता है, क्योंकि लोग झमेले में नहीं पड़ना चाहते हैं। आम लोगों की इसी नकारात्मक सोच को बदलने के लिए प्रशासन ने अब किसी पीड़ित की मदद करने वाले बहादुरों को जिला स्तर पर बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। ताकि युवा वर्ग ऐसे पीड़ितों की मदद के लिए खुद आए आए। 
विज्ञापन

 

अलग-अलग कैटेगरी में होगा चयन

lucknow district initiates bravery award
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

डीएम ने कहा कि हर साल लखनऊ महोत्सव के दौरान यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं हर माह आयोजित होने वाले गंजिंग कार्निवाल में भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 
 
प्राकृतिक या मौसमी आपदा से किसी जनहानि को रोकने के लिए,  किसी बच्चे या महिला को उत्पीड़न व हिंसा से बचाने पर, सड़क हादसे के दौरान घायल की मदद कर जान बचाने, 

सांप्रदायिक हिंसा या वर्ग संघर्ष के दौरान बहादुरी से निर्दोष की जान और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने में दिखाई गई बहादुरी के लिए अलग-अलग श्रेणी में बहादुरों को चिन्हित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed