{"_id":"6516dd5264b47903f0000114","slug":"lucknow-demand-to-increase-security-of-congress-state-president-ajay-rai-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, यूपी के डीजीपी से मिले कांग्रेसी नेता, बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, यूपी के डीजीपी से मिले कांग्रेसी नेता, बताई ये वजह
Fri, 29 Sep 2023 07:51 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 29 Sep 2023 07:51 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस महानिदेशक से मिलकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की तरफ से इस पर अभी कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक विजय कुमार से मुलाकात की। पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संगठनात्मक कार्यों से प्रदेश अध्यक्ष को विभिन्न जिलों में जाना पड़ता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
अलग-अलग जिलों में होने वाली उनकी यात्राओं को देखते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन संजीव पांडेय, पूर्व कांग्रेस प्रत्याश रुद्र दमन सिंह शामिल थे। प्रदेश प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर अविलम्ब सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन