फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Delivery boy's body found hanging from a tree, sister demands investigation

Lucknow: पेड़ से लटका मिला डिलीवरी बॉय का शव, बहन ने की जांच की मांग

Mon, 19 Jan 2026 10:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jan 2026 10:59 PM IST
सार

लखनऊ के ठाकुरगंज में एक डिलीवरी बॉय का शव फंदे से लटका मिला है। कुछ लोगों ने लड़के का शव खेत में बड़हल के पेड़ से बनियान के सहारे लटके होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Lucknow: Delivery boy's body found hanging from a tree, sister demands investigation
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज के सरीपुरा में सोमवार सुबह सीतापुर के मछरेहटा निवासी फूड डिलीवरी बॉय कुलदीप मिश्रा (19) का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली, लेकिन मोबाइल फोन गायब था।

विज्ञापन


बहनोई सरीपुरा निवासी सर्वेश ने बताया कि कुछ दिन से कुलदीप उनके साथ रह रहा था। रविवार रात दस बजे कुलदीप ने बहन राधा से कुछ देर बाद आने की बात कही और बाइक से कहीं निकल गया। देर रात तक उसके न लौटने पर सर्वेश और राधा ने कॉल लगाई तो कुलदीप का मोबाइल फोन स्विच ऑफ जाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, लगाएंगे मनरेगा चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रतीक-अपर्णा में अनबन, तलाक की नौबत! इंस्टाग्राम पर किए कई पोस्ट, अपर्णा की तरफ से मामले पर प्रतिक्रिया नहीं


सर्वेश ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोगों ने कुलदीप का शव खेत में बड़हल के पेड़ से बनियान के सहारे लटके होने की जानकारी दी। घटना की जानकारी ठाकुरगंज पुलिस को दी गई। राधा ने पुलिस से मौखिक रूप से भाई के फोन की कॉल डिटेल की जांच की मांग की।

कुलदीप के परिवार में पिता नरेंद्र मिश्रा, मां रामदेवी और छोटा दिव्यांग भाई प्रदीप है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed