फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dispute between Pratik and Aparna, nearing divorce.

UP: प्रतीक-अपर्णा में अनबन, तलाक की नौबत! इंस्टाग्राम पर किए कई पोस्ट, अपर्णा की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं

Mon, 19 Jan 2026 10:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jan 2026 10:31 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। हालांकि, अपर्णा के भाई ने कहा कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया है।

विज्ञापन
UP: Dispute between Pratik and Aparna, nearing divorce.
अपर्णा यादव और प्रतीक लेंगे तलाक! - फोटो : @iamprateekyadav insta/अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार को पोस्ट कर पत्नी अपर्णा यादव (राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष) से जल्द तलाक लेने की बात लिखी गई। सोमवार को दिनभर में अपर्णा के फोटो और तीखी टिप्पणियों के साथ तीन स्टेटस भी लगाए गए। हालांकि, अपर्णा की तरफ से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन


प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav से सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे किए गए पहले पोस्ट में अपर्णा की फोटो लगाकर लिखा गया कि मैं जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। वह बस प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनना चाहती हैं। अभी मेरी मानसिक सेहत बहुत खराब है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया। उधर, अपर्णा के इंस्टाग्राम अकाउंट से पूरे दिन में केवल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का वीडियो साझा किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  एकेटीयू की ठगी की तरह यूपीएफसी के पार किए गए 64.82 करोड़, दोनों गिरोह के बीच कनेक्शन की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टीईटी : संसद सत्र में ठोस निर्णय की उम्मीद, नहीं तो फिर आंदोलन, टीएफआई को आश्वासन दे चुके हैं शिक्षामंत्री


शाम को फिर लिखा पोस्ट
इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav पर सुबह पहला पोस्ट करने के साथ अपर्णा की फोटो और तीखी टिप्पणियों के साथ स्टेटस लगाया गया। यही स्टेटस दोपहर करीब 3 बजे दोबारा लगाया। वहीं, शाम करीब 7 बजे फिर एक स्टेटस लगाया गया, जिसमें अपर्णा की फोटो लगाकर उन्हें करीबी रिश्तों में खाई पैदा करने का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, अपर्णा यादव के भाई का कहना है कि प्रतीक यादव का अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने ये पोस्ट साझा नहीं किए हैं।

राजनीतिक परिवार के प्रतीक की दूरी और अपर्णा राजनीति में सक्रिय

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक यादव ने राजनीति से पूरी तरह से दूरी बना रखी है। वहीं गैर राजनीतिक परिवार की अपर्णा यादव राजनीति में बराबर सक्रिय हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने वर्ष 2011 में अपर्णा से प्रेम विवाह किया था।

अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड से हैं। प्रतीक और अपर्णा के दो बेटियां भी हैं। अपर्णा यादव ने वर्ष 2017 में सपा के टिकट पर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसमें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी से वह चुनाव हार गईं थीं। इसके बाद वर्ष 2022 में अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। इस समय वह राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर हैं। वहीं दूसरी ओर प्रतीक यादव ने राजनीतिक जीवन से दूरी बनाए रखी। इस समय वह व्यवसायों में लगे हैं।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के पुत्र हैं प्रतीक
प्रतीक यादव स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। उनके जैविक पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता हैं। वर्ष 1990 में साधना गुप्ता और चंद्र प्रकाश गुप्ता के बीच तलाक हो गया। वर्ष 2007 में मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता से विवाह किया। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी का निधन वर्ष 2003 में हुआ था। जिनसे उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव का जन्म हुआ। वहीं अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट पेशे से पत्रकार हैं।

दोनों ने की है विदेश से पढ़ाई

प्रतीक और अपर्णा यादव दोनों ने ही विदेश से उच्च हासिल की है। अपर्णा यादव ने इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। अपर्णा यादव ने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली है। वहीं प्रतीक ने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। दोनों की स्कूली शिक्षा लखनऊ में ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed