फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dead body of girl found hanging on tree, dead body of roadways employee and drunken youth also found hanging

लखनऊ : पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, रोडवेज कर्मचारी और नशे में धुत युवक का शव भी फंदे पर लटका मिला

Thu, 02 Dec 2021 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Dec 2021 07:07 PM IST
सार

लखनऊ में तीन अलग-अलग जगहों पर युवती समेत दो लोगों का शव फांसी पर लटका मिला। बंथरा में ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। जबकि पुलिस ने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला बताकर छानबीन करने की बात कही है।

विज्ञापन
Lucknow: Dead body of girl found hanging on tree, dead body of roadways employee and drunken youth also found hanging
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बंथरा के गढ़ी चुनौटी गांव में बुधवार रात जीजा के घर से लौटी युवती का शव बृहस्पतिवार सुबह बाग में पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। जबकि पुलिस ने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला बताकर छानबीन करने की बात कही है। बंथरा के गढ़ी चुनौटी गांव निवासी हीरालाल की बेटी कुसुम (21) करीब दो माह से उन्नाव के अजगैन स्थित कुशहरी गांव में बड़ी बहन शशि के घर में रह रही थी। बुधवार रात ही वह बहन के घर से लौटी थी। बृहस्पतिवार सुबह वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकली मगर काफी देर तक नहीं लौटी। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो अपने ही बाग में एक पेड़ पर साड़ी से बंधे फंदे पर कुसुम का शव लटका मिला। बंथरा इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि युवती का गांव के ही दूसरी बिरादरी के एक युवक से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे मगर परिवारीजन विरोध कर रहे थे। विवाद की नौबत आने पर कुसुम को बड़ी बहन के घर भेज दिया गया था। बुधवार को ही वह जीजा के घर से लौटी थी। आशंका है कि प्रेमी से कुछ बातचीत होने पर उसने आवेश में खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


परिवहन कर्मचारी का शव मिला : लखनऊ में कृष्णानगर इलाके में किराए के मकान में रहने वाले परिवहन निगम के कर्मचारी का शव गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि मूल रूप से दतवाली, जिला संभल का रहने वाला सोनपाल (32) परिवहन निगम में नौकरी करता था। वह करीब एक वर्ष से कृष्णानगर में किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार सुबह सोनपाल का शव उसके कमरे में अंगोछा से पंखे में बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि न तो मृतक के पास कोई सुसाइड नोट मिला और न ही उसके खुदकुशी का कोई कारण पता चला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन


युवक ने लगाई फांसी : बंथरा इलाके में बुधवार रात शराब के नशे में धुत युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक बंथरा के हमीरपुर गांव निवासी सुरेश कुमार (35) बुधवार देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा और परिजनों से गालीगलौज करने लगा। परिजनों ने विरोध किया तो सुरेश ने पत्नी सोनम और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। काफी देर तक आहट न होने पर सोनम ने अनहोनी की आशंका में अपने देवर अभिषेक को फोन पर जानकारी दी। अभिषेक ने आंगन में जाकर देखा तो सुरेश का शव छत के लोहे के जाल में बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed