{"_id":"5d1919b78ebc3e3c9b261ff4","slug":"lucknow-darshan-through-electric-bus-lucknow-news-lko468176223","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से करें सस्ते किराये में लखनऊ दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से करें सस्ते किराये में लखनऊ दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक सिटी बस में आज से करें लखनऊ दर्शन
10 से 30 रुपये होगा किराया
14 बसें दुबग्गा से पुराना शहर होकर चलेंगी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी के लोग सोमवार से सस्ते किराए में इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस में लखनऊ दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी 14 इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें लखनऊ दर्शन के नाम से चलाएगा। लखनऊ दर्शन बसें राजधानी की धरोहरों के दर्शन कराएंगी। बसें दुबग्गा से पुराने लखनऊ होते हुए गोमतीनगर तक चलेंगी। दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार पाल के मुताबिक 14 इलेक्ट्रिक सिटी बसें रूट नंबर ई-3 (दुबग्गा से जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर) तक चलेंगी। यात्रियों को इस बस की सुविधा हर 30 मिनट पर मिलेगी। इस बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये होगा। ये बस राजधानी की धरोहर कोनेश्वर मंदिर, घंटाघर, रूमी गेट, छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी, मोती महल, सहारागंज, अंबेडकर पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क के दर्शन कराएंगी। वापसी में ये बसें गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क से पुराने शहर लौटेंगी।
----------
कहां से कहां तक किराया
दुबग्गा-बालागंज 15
दुबग्गा-घंटाघर 20
दुबग्गा-बड़ा इमामबाड़ा 20
दुबग्गा-सहारागंज 20
दुबग्गा-वाईएमसीए चौराहा 25
दुबग्गा-अंबेडकर चौराहा 25
दुबग्गा- जनेश्वर पार्क 30
घंटाघर-सहारागंज 15
घंटाघर-जनेश्वर पार्क 25
बड़ा इमामबाड़ा-जनेश्वर पार्क 25
सहारागंज-जनेश्वर पार्क 20
--------------------------------