{"_id":"6afb497fa8970a9a6a0a9a07","slug":"lucknow-custody-remand-granted-for-the-accused-in-a-case-involving-a-conspiracy-to-murder-an-army-soldier-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सेना के जवान की हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सेना के जवान की हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर
Mon, 16 Nov 2026 11:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:50 PM IST
सार
लखनऊ में जवान की हत्या की साजिश के मामले में आरोपियों की सात दिन की रिमांड की मंजूरी मिली है। आरोपियों को तीन लाख रुपये और नेपाल में पनाह देने का लालच दिया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर लखनऊ में सेना के जवान या पुलिसकर्मी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी गगनदीप सिंह, क्रिश और रजत कुमार की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
एटीएस के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने मंगलवार सुबह से 23 नवंबर शाम छह बजे तक रिमांड दी है। एटीएस के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क के राणा भाई के संपर्क में थे।
विज्ञापन
वे 28 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचे और लोकेशन व वीडियो भेजे। उनके पास से पिस्टल और 20 कारतूस मिले थे। हत्या के बाद तीन लाख रुपये और नेपाल में पनाह देने का लालच दिया गया था।
विज्ञापन
