{"_id":"677fde51be624964d50e1e37","slug":"lucknow-crpf-jawan-shot-himself-with-government-rifle-suicide-note-not-found-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सीआरपीएफ जवान ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, नहीं मिला सुसाइड नोट; परिजनों ने की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सीआरपीएफ जवान ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, नहीं मिला सुसाइड नोट; परिजनों ने की यह मांग
Fri, 10 Jan 2025 01:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:04 PM IST
सार
Lucknow CRPF News: लखनऊ के आशियाना के पावर हाउस चौराहे स्थित 93 बटालियन सीआरपीएफ हेड क्वार्टर में तैनात जवान उपेंद्र कुमार सिंह (37) ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
लखनऊ में सिपाही ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CRPF Jawan Shot Himself: आशियाना के पावर हाउस चौराहे स्थित 93 बटालियन सीआरपीएफ हेड क्वार्टर में तैनात जवान उपेंद्र कुमार सिंह (37) ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय वह संतरी ड्यूटी कर रहे थे। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बिहार के छपरा लखपुरवा रसूलपुर निवासी उपेंद्र कुमार सिंह बटालियन परिसर में अकेले ही रहते थे। उनकी बृहस्पतिवार सुबह सात से नौ बजे गेट पर संतरी ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने से पंद्रह मिनट पहले ही उन्होंने संतरी पोस्ट के अंदर ठूड्डी के नीचे राइफल लगाकर गोली मार ली। गोली सिर के आरपार हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौजूद लोग भागकर संतरी पोस्ट के अंदर पहुंचे। भीतर उपेंद्र लहूलुहान पड़े थे। पास में राइफल भी थी। सीआरपीएफ के जवान उनको लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डॉक्टरों ने ट्राॅमा रेफर कर दिया। ट्राॅमा में डॉक्टरों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जवान ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला।