फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Crores of rupees were stolen in the bank by breaking 42 lockers, the bank does not have a single guar

लखनऊ: 42 लॉकर तोड़कर बैंक में करोड़ों की चोरी, सवाल यह कि गार्ड क्यों नहीं था, तार कटने पर नहीं बजा अलार्म

Mon, 23 Dec 2024 08:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Dec 2024 08:03 AM IST
सार

Theft in bank in Lucknow: लखनऊ की इंडियन ओवरसीज बैंक में 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। अब इस मामले में प्रश्न उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी बैंक में एक भी गॉर्ड क्यों नहीं था। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Crores of rupees were stolen in the bank by breaking 42 lockers, the bank does not have a single guar
बैंक का लॉकर तोड़कर चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर चोरों के लॉकर काटने के मामले में बैंक प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। बैंक में सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड नहीं है। बैंक में बाहर की तरफ दो और अंदर चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन एक ही कैमरे में चोरों की फुटेज आई। बाकी कैमरों के एंगल स्ट्रॉन्ग रूम की तरफ नहीं थे। इसका फायदा चोरों ने उठाया।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक में लगे अलार्म सिस्टम का तार काट दिया था। इसी वजह से अलार्म बजा नहीं। सवाल यह भी है कि कहीं अलार्म पहले से खराब तो नहीं था। जानकारों के अनुसार आमतौर पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने पर अलार्म सिस्टम खुद एक्टिव हो जाता है। ऐसे में तार काटते वक्त भी अलार्म बजना चाहिए था। बैंक की खराब सुरक्षा व्यवस्था का फायदा चोरों ने उठाया और बड़ी आराम से वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की 50 फुटेज मिली है।

विज्ञापन

चोरों को पता था किधर लगानी है सेंध, कहां हैं लॉकर

Lucknow: Crores of rupees were stolen in the bank by breaking 42 lockers, the bank does not have a single guar
सेंध काटकर हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

ओवरसीज बैंक में चोरी के लिए शातिरों ने पूरी रेकी की थी। उन्हें सीसीटीवी कैमरों, गार्ड नहीं रहने सबकी जानकारी थी। यही नहीं लॉकर तक वे कैसे आसानी से पहुंच सकते हैं, इसका भी चोरों ने खाका तैयार कर रखा था।

चोरों को बैंक के अंदर घुसने का सटीक रास्ता पता था। बैंक में लॉकर किस तरफ रखा है, इसकी भी उन्हें सटीक जानकारी थी। खाली प्लाॅट की तरफ से सेंध लगाने से भी यह साफ हो जाता है कि चोरों ने वारदात का पूरा खाका तैयार कर लिया था। रविवार को बैंक बंद रहती है, इसलिए वारदात के लिए शनिवार की रात चुनी। इसके पीछे मकसद यही था कि चोरी का पता जब तक चलेगा, वे दूर जा चुके होंगे। ।

दो सौ मीटर दूर खड़ी की बाइक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो बाइकों पर सवार होकर चार चोर आए थे। बैंक से करीब 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने दोनों बाइकें खड़ी की थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इसका पता चला। बाइकें खड़ी करने के बाद वहां से पैदल ही चारों बैंक की ओर गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी में पंजाब या झारखंड के गैंग का हाथ होने की आशंका है।

सक्रिय मोबाइल नंबरों की पड़ताल

Lucknow: Crores of rupees were stolen in the bank by breaking 42 lockers, the bank does not have a single guar
बैंक में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला।

यूपी एसटीएफ की भी एक टीम रविवार शाम घटनास्थल पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों की सूची निकाली है। पुलिस इन नंबरों की पड़ताल कर रही है। आसपास किराए पर रहने वालों के बारे में भी पता लगा रही है। शक के दायरे में बैंककर्मी भी हैं। पुलिस बैंककर्मियों की सूची तैयार कर उनके बारे में अलग से पता लगा रही है।

कब क्या हुआ
शनिवार रात 12:35 बजे : चोर बैंक के अंदर घुसे। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इसका पता चला। रविवार सुबह 4:00 बजे वे वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
दोपहर 1:00 बजे पुलिस को चोरी की सूचना मिली।
दोपहर 1:30 बजे पुलिस के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे।
दोपहर 2:20 बजे डॉग स्क्वाॅयड मौके पर पहुंचा।
शाम 4:30 बजे फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
शाम 6:30 बजे छानबीन कर पुलिस टीम वापस लौटी।

पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
26 दिसंबर 2023: मड़ियांव के छठामील इलाके में पंजाब नेशनल बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास।
3 अप्रैल 2023: सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार में लगे एसबीआई के एटीएम को काटकर चोरों ने 39.58 लाख रुपये पार कर दिए।
7 फरवरी 2021: चिनहट के मटियारी इलाके में केनरा बैंक का एटीएम काट कर 8.40 लाख रुपये चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed