फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Confusion in SP regarding Swami Prasad's statement

Lucknow : स्वामी प्रसाद के बयान को लेकर सपा में असमंजस, बीच का रास्ता निकालने में जुटी पार्टी

Fri, 17 Feb 2023 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 04:06 AM IST
सार

पार्टी स्वामी प्रसाद के बयान को उनकी निजी बयान बताते हुए बीच का रास्ता निकाल रही है। बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी में हर तरह के लोग होते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Confusion in SP regarding Swami Prasad's statement
संत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरित मानस की चौपाई को लेकर उठे तूफान के बीच सपा में असमंजस की स्थिति है। पार्टी स्वामी प्रसाद के बयान को उनकी निजी बयान बताते हुए बीच का रास्ता निकाल रही है। बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी में हर तरह के लोग होते हैं। कुछ टेढ़े मेढ़े होते हैं। सभी को साथ लेकर चलना पड़ता है। उनका यह बयान कई तरह के अर्थ लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद की हत्या कराए जाने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन


रामचरित मानस की चौपाई को लेकर आए स्वामी प्रसाद मौर्य केबयान से सपा दो राहे पर खड़ी नजर आ रही है। राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद के बयान को उनका निजी बयान बताते हुए पल्ला झाड़ा तो पार्टी केविधायकों में खेमेबंदी शुरू हो गई। विधायक तूफानी सरोज ने स्वामी प्रसाद का समर्थन किया तो डा. मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह ने खुले तौर पर विरोध जताया। बृहस्पतिवार को इटावा में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ पार्टी वास्तव में इतनी शक्तिशाली होती है, जहां आदमी मुंह नहीं खोल सकता। लेकिन, कुछ राजनीतिक पार्टियां भोले शंकर की बारात की तरह होती हैं, जहां कुछ अच्छे कुछ टेढ़े मेढ़े लोग होते हैं। सबको साथ लेकर चलना होता है। पता नही कौन कहां काम आ जाए। उनके इस बयान को बीच का रास्ता निकाल कर चलने के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों से सांप्रदायिक मुद्दों पर बहस से परहेज करने की सलाह दी गई है। कहा कि राजनीतिक चर्चा और बुनियादी सवालों पर ही अपना पूरा ध्यान रखना है। धार्मिक मुद्दा संवेदनशील मुद्दा है। हमें अनायास उससे संबंधित बहसों में नहीं उलझना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी के कहने पर नहीं होगा हिंदू राष्ट्र- रामगोपाल
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र पर दिए गए बयान पर कहा कि सीएम योगी के कहने पर हिंदू राष्ट्र नहीं होगा। जैसा पहले है वैसा रहेगा। सबको साथ लेकर चलना होगा। भारत हिंदू राष्ट्र न तो योगी की वजह से है। ना इनकी वजह से रहेगा, जैसा हमेशा रहा है, वैसा ही रहेगा। यह लोग धर्म से विकृति पैदा कर रहे हैं। 


कानपुर देहात मामले में हो सख्त कार्रवाई 
उन्होंने कानपुर देहात की घटना को निंदनीय और दर्दनाक है बताते हुए कहा कि इस प्रकरण के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अब्दुल्लाह आजम की विधानसभा की सदस्यता निरस्त होने के सवाल पर कहा कि कानून ऐसा है जिसमें दो साल की सजा हो जाती है तो उसकी सदस्यता चली जाएगी। उम्मीद है उच्च न्यायालय में यह मामला कहीं नहीं ठहरेगा। उन्होंने ग्लोबल समिट पर कहा कि पहले भी इस तरह की समिट हुई थी। लेकिन वह कहीं दिखता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed