फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi said, the university is not just a place for distributing degrees, the campaign to free education from the mafia will continue.

लखनऊ : सीएम योगी ने कहा, विवि सिर्फ डिग्री बांटने का अड्डा नहीं, शिक्षा को माफिया से मुक्ति दिलाने का अभियान जारी रहेगा

Tue, 26 Apr 2022 12:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 26 Apr 2022 12:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों की समीक्षा के दौरान कहा कि मां शाकंभरी राज्य विवि सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि अलीगढ़ व महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ़ को सरकार सभी सहयोग उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi said, the university is not just a place for distributing degrees, the campaign to free education from the mafia will continue.
yogi adityanath - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय डिग्री बांटने का अड्डा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से दशकों तक प्रदेश के विश्वविद्यालय राजनीति का शिकार रहे और शिक्षा की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। पर अब ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग को माफिया से मुक्ति दिलाने का अभियान और कठोरता से जारी रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों की समीक्षा के दौरान कहा कि मां शाकंभरी राज्य विवि सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि अलीगढ़ व महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ़ को सरकार सभी सहयोग उपलब्ध कराएगी। ये विवि प्रदेश में उच्च शिक्षा व शोध क्षेत्र में नवीन आयाम स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने तीनों नवसृजित विश्वविद्यालयों में पूर्णकालिक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व वित्त अधिकारी की तत्काल नियुक्ति के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार नए पदों का सृजन कर इन विश्वविद्यालयों में आगरा, जौनपुर व मेरठ विश्वविद्यालय से भी कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


संबद्धता का कार्य जल्द पूरा करें 
मुख्यमंत्री ने तीनों विश्वविद्यालयों के लिए तय कार्यक्षेत्र के अनुरूप महाविद्यालयों की संबद्धता का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिया। कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में कुलपति मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क में संकोच न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ विवि में डिफेंस पाठ्यक्रम शुरू होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि, अलीगढ़ का शिलान्यास करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस आधारित कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया था। उन्होंने वहां डिफेंस पाठ्यक्रम लागू करने और सभी विश्वविद्यालयों को स्थानीय औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए।


अभी संतोषजनक नहीं है स्थिति
मुख्यमंत्री ने सहारनपुर, अलीगढ़ और आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की वर्तमान स्थिति से असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय और पीडब्ल्यूडी  के अधिकारियों को कार्यों की प्रगति की पाक्षिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भी निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed