फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow: cm yogi said no one is allowed to do violence.

योगी ने कहा, उपद्रव व हिंसा की छूट किसी को भी नहीं, बहकावे में न आएं लोग

Sat, 21 Dec 2019 11:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
lucknow: cm yogi said no one is allowed to do violence.
cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे किसी बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखने में सरकार का सहयोग करें। उपद्रव व हिंसा की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि किसी को भी नागरिकता कानून पर फैलाए जा रहे भ्रम और बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में हर व्यक्ति को सुरक्षा देने का दायित्व प्रदेश सरकार का है। यूपी पुलिस हर व्यक्ति को सुरक्षा दे रही है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में शांति बहाली की अपील करते हुए सीएम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि नागरिकता कानून पर अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर हिंसा फैलाने वालों को ढूंढ निकालें। उन्होंने दोहराया कि जहां भी सार्वजनिक संपत्ति को उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई है, उस संपत्ति की भरपाई वीडियो फुटेज व अन्य पुष्ट प्रमाणों के आधार पर चिह्नित उपद्रवियों की संपत्ति को जब्त कर की जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेसियों के बयान और सपा के कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के बयान व सपा नेताओं के कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा, राजनीतिक रोटी सेकने के लिए नागरिकता कानून के नाम पर ये लोग लगातार भ्रम पैदा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि नागरिकता कानून किसी जाति, मत व मजहब के खिलाफ  नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारंटी देता है। इसके बाद भी इस तरह का हिंसक प्रदर्शन देश के कानून को नकारने जैसा है। जो समाज विरोधी और राष्ट्रद्रोही तत्व देश में शांति और समृद्धि नहीं चाहते, वे ही लोगों को गुमराह कर भ्रम और हिंसा फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए पर लोगों का भरोसा जीतने का जिम्मा राज्यमंत्रियों को सौंपा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर लोगों का भरोसा जीतने की जिम्मेदारी स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को सौंपी है। साथ ही विधायक नंदकिशोर गुर्जर मामले का हवाला देते हुए राज्यमंत्रियों को प्रभार वाले जिलों के अलावा अन्य जिलों में जाने और विधायकों, कार्यकर्ताओं तथा कोर ग्रुप की टीम के साथ बैठकर बातचीत करने तथा उनकी समस्याएं समझकर समाधान की जिम्मेदारी भी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं। इसलिए मंत्री के नाते जिलों में दौरे के दौरान इस मुद्दे पर सही तथ्य जनता को बताएं। अधिकारियों को भी लोगों को समझाने की जिम्मेदारी सौंपें। साथ ही निगरानी भी करें कि अधिकारी इस मुद्दे पर अपनी भूमिका का ठीक तरह से निर्वाह कर रहे हैं या नहीं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं और विधायकों तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच किसी विवाद की जानकारी हमें मीडिया के जरिये नहीं, बल्कि आपसे मिलनी चाहिए। विधायकों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हमारे दरवाजे लगातार खुले हैं।

बताएं, कानून में नहीं है किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रभार वाले जिलों के साथ अन्य जिलों का भी लगातार दौरा करें और समाज के सभी वर्गों के बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कर उन्हें बताएं कि इस कानून का देश में पहले से रह रहे लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कानून में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है। इसलिए जो मुसलमान देश के नागरिक हैं, उन्हें अपनी नागरिकता को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो लोग मुसलमानों को इस कानून से खतरा बता रहे हैं, वे गलत तथ्य रख रहे हैं।

पूछा, काम का बंटवारा हुआ या नहीं
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्रियों से खास तौर से यह जानकारी ली कि उनके कैबिनेट मंत्रियों ने उन्हें काम सौंपा या नहीं। कुछ ने बताया कि काम मिल गया है तो कुछ ने इनकार किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द काम दिलाने का वादा किया। उन्होंने राज्यमंत्रियों से विभागीय काम की भी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को भी समझा। योगी ने मंत्रियों को ताकीद की कि आचरण व व्यवहार और मर्यादा का ध्यान रखें। जिलों के दौरे पर जाएं तो किसी के घर या होटल के बजाय सरकारी गेस्ट हाउस या निरीक्षण गृहों में ही रुकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed