फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM of Chhattisgarh said, winds of change in UP under the leadership of Priyanka, people of many parties join Congress

लखनऊ : छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा, प्रियंका के नेतृत्व में यूपी में बदलाव की बयार, कई दलों के लोग कांग्रेस में शामिल

Wed, 29 Dec 2021 10:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Dec 2021 10:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया है, क्योंकि 32 वर्षों से कांग्रेस की सरकार नहीं है। प्रदेश में किसान और नौजवान को उसका हक नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Lucknow: CM of Chhattisgarh said, winds of change in UP under the leadership of Priyanka, people of many parties join Congress
रायबरेली में सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में पटेल की मूर्ति का अनावरण करने के बाद आयोजित सभा में सीएम भूपेश बघेल एवं अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक तूफान उठा है, जो जाति-धर्म की राजनीति को उड़ा ले जाएगा। ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ का नारा गली-गली गूंज रहा है। आधी आबादी प्रियंका के नेतृत्व में यूपी की राजनीतिक संस्कृति बदलने की शपथ ले रही है।
विज्ञापन


बघेल राजधानी में कई दलों के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी असली देशभक्त कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह से दूसरी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, वह बताता है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस विधायक सोहेल अंसारी ने कानपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने वालों में कानपुर नगर निगम में समाजवादी पार्टी पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल अहमद, पार्षद और प्रसपा की युवा शाखा के नगर अध्यक्ष राशिद महमूद उर्फ  शिब्बू अंसारी, समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद महेंद्र प्रताप सिंह, आबिद अली और राकेश साहू प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुजरात के दो नेताओं ने देश का विकास किया तो दो नेता बेच रहे संपत्ति

बछरावां (रायबरेली) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को सेंहगों में सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया है, क्योंकि 32 वर्षों से कांग्रेस की सरकार नहीं है। प्रदेश में किसान और नौजवान को उसका हक नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश की महिलाओं, बेटियों के साथ जुल्म हो रहा है। गुजरात के रहने वाले महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने देश को न सिर्फ आजादी दिलाई, बल्कि विकास कराया। आज गुजरात के दो नेता पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धान बेचने पर छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को 2500 रुपये का भुगतान कर रही है, जबकि यूपी में किसानों को कम दाम मिल रहा है। कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी की कर्मभूमि में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया। लखनऊ और दिल्ली की गद्दी पर बैठे लोग किसानों का शोषण कर रहे हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रही हैं। आप प्रियंका के साथ जुड़े और उनके हाथों को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद सांसद सोनिया गांधी की कर्मभूमि पर सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करने का मौका मिला, हम सबके आभारी हैं। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक अमर सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर तलवार भेंट की। सीएम भूपेश बघेल ने चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी किया। सीएम ने 500 रुपये की दक्षिणा भी चढ़ाई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, विनय द्विवेदी, रमेश शुक्ल, साहबशरण पासी, वीके शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed