फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City Reporter

Lucknow News: बिजली लाइन में करंट कर्मचारी को जानकारी देता हेलमेट

Fri, 03 Oct 2025 06:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City Reporter
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भविष्य कुमार सक्सेना और उपस्थित अभियंता एवं कर्मचारी

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

बिजली विभाग ने राजधानी में लाइन पर काम करने के दौरान कर्मियों के साथ घटित होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को मोहनलालगंज में रायबरेली रोड स्थित उपकेंद्र पर प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में राजभवन उपकेंद्र के जेई जगदीश कुमार ने कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी। उन्होंने कर्मियों को बताया कि सही तरीके से सिर में लगा हेलमेट उनको बिजली लाइन पर चढ़ते ही जानकारी देगा कि उसमें करंट है। दरअसल, लाइन में करंट होने पर हेलमेट में सिग्नल का संकेत आने लगता है। जगदीश कुमार ने कर्मियों को सेफ्टी बेल्ट बांधने, काम करने से पहले लाइन को अर्थिंग करने और अर्थिंग रॉड से करंट की जांच करने का तरीका बताया।



प्रशिक्षण से दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

ग्रामीण सर्किल के अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने कर्मियों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। इसीलिए मुख्य अभियंता महफूज आलम के निर्देश पर ऐसे शिविरों के आयोजन का सिलसिला मोहनलालगंज से शुरु हुआ है। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि जो कर्मी सुरक्षा उपकरणोें का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। शिविर में नादरगंज के एक्सईएन अविनाश कुमार, दुबग्गा के विशाल वर्मा सहित जेई-एसडीओ की शिरकत रही, जिसमें कर्मियों को डॉ. भूपेंद्र सिंह एवं डॉ. रम्बित द्विवेदी ने दुर्घटना के दौरान सीपीआर का भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भविष्य कुमार सक्सेना और उपस्थित अभियंता एवं कर्मचारी

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भविष्य कुमार सक्सेना और उपस्थित अभियंता एवं कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed