{"_id":"68dfa159fefb5ad7ca06d0f1","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1411067-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पॉवर कॉरपोरेशन की आज 14 घंटे चार उपभोक्ता सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पॉवर कॉरपोरेशन की आज 14 घंटे चार उपभोक्ता सेवाएं ठप
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से उपभोक्ताओं को अधिक कुशल, पारदर्शी एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1912 ग्राहक सेवा केंद्र की शिकायत प्रणाली को नये संस्करण में अपग्रेड कर रहा है। इस तकनीकी अपग्रेड कार्य के कारण शुक्रवार आधी रात दो बजे से शनिवार शाम चार बजे तक उपभोक्ताओं की डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इन सेवाओं में यूपीपीसीएल वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप चैटबॉट एवं एसएमएस सेवाएं शामिल हैं। आम उपभोक्ता शाम चार बजे के बाद फिर से 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।