फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: 1912 पर शिकायत निस्तारित और पीड़ित से किसी ने हाल तक नहीं पूछा

Thu, 28 Aug 2025 11:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
ऊर्जा मंत्री के द्वारा लिखा गया पत्र

विज्ञापन
बिजली विभाग की हेल्पलाइन पर कुछ इस तरह चल रही सुनवाई, ऊर्जा मंत्री ने अध्यक्ष को लिखा पत्र

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बिजली विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर फील्ड के अभियंताओं के द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने का खुलासा खुद ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने किया है। ऊर्जा मंत्री ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष कुमार गोयल और प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि जिन पीड़ितों की समस्याओं को 1912 पर निस्तारित दर्ज किया गया है, उनमें से अधिकतर के फरियादियों से फील्ड के अभियंताओं ने बात तक नहीं की।

107 शिकायत में 70 का निराकरण नहीं

ऊर्जा मंत्री ने लिखे गए पत्र में कहा कि 18 व 19 अगस्त की निस्तारित 107 शिकायतों की जब उनके पीड़ितों से बात कराई गई तो उनमें से 70 का निराकरण नहीं पाया गया। मगर हेल्पलाइन 1912 पर इन शिकायत को क्लोज कर दिया गया है।
विज्ञापन


फर्जी रिपोर्ट भेजने वालों पर दर्ज होनी चाहिए धोखाधड़ी की एफआईआर

राजधानी की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले और लंबे समय तक मुख्य अभियंता रहे ने बताया कि कुछ अधिशासी और मुख्य अभियंताओं की लापरवाही के कारण उपभोक्ता शिकायतों का अंबार लग रहा है। ऐसे अधिशासी अभियंताओं और मुख्य अभियंताओं को शीर्ष स्तर से सरपरस्ती हासिल है, जिसके कारण ही उनके द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों का फर्जी तरीके से निस्तारण दर्ज कराकर अपने शीर्ष स्तर को गुमराह किया जा रहा। इस धोखाधड़ी के लिए उन पर पुलिस पुलिस में एफसीआर दर्ज होनी चाहिए जिससे इस कार्य संस्कृति पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed