{"_id":"6894871243f56c3a3a01a256","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1328624-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली की दुश्मन बनी हवा और बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली की दुश्मन बनी हवा और बारिश
विज्ञापन
हरौनी में बिजली लाइन पर गिर पड़ा पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महानगर, कपूरथला, निरालानगर, कानपुर रोड पर बिजली आपूर्ति बाधित
लखनऊ। बारिश और हवा निर्बाध बिजली आपूर्ति की दुश्मन बन गई है। जैसे ही हवा चलती और बारिश होती, वैसे ही बिजली गुल हो जाती है। कहीं पर बिजली को बंद किया जाता, तो ही फॉल्ट से बंद हो रहा है। लगातार पांचवें दिन भी हवा के साथ बारिश होने के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ों और उसकी टहनियों के गिरने के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ। बृहस्पतिवार को महानगर, कपूरथला, निरालानगर में फॉल्ट और कानपुर रोड, मोहनलालगंज, मलिहाबाद में पेड़ों के लाइनों पर गिरने से बिजली ठप हुई।
कानपुर रोड पर बनी उपकेंद्र के तहत हरौनी में बड़ा पेड़ 33 केवी ओवर हेड लाइन पर गिरने के कारण सुबह करीब 11 से शाम 4 बजे तक 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति में व्यवधान बना रहा। 132 केवी खुर्रमनगर उपकेंद्र पर आकस्मिक कार्य होने के कारण बिजली को बंद किया गया। हालांकि, दूसरे स्रोत से जीएसआई उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की बिजली चलती रही। कपूरथला उपकेंद्र के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन फीडर में फॉल्ट आने से बड़े हिस्से की बिजली ठप रही। 33 केवी जीएसआई उपकेंद्र की सप्लाई वैकल्पिक स्रोत से चलाई जा रही है। महानगर के सेक्टर ए, बी, सी की बिजली 33 केवी केबल को बदलने के लिए 45 मिनट के लिए आपूर्ति को बंद किया गया था। इसी प्रकार तेज हवा व बारिश के कारण 33/11 केवी लौलाई उपकेंद्र से उपभोक्ताओं की बिजली को बंद किया गया था
विज्ञापन