{"_id":"6880da8fdd1bca30400c914f","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1305545-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी : बंद घर में बिजली मीटर रोज लगा रहा 200 यूनिट की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी : बंद घर में बिजली मीटर रोज लगा रहा 200 यूनिट की दौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जुलाई को हुई शिकायत पर अब तक जिम्मेदार नहीं बदल सके मीटर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। वीआईपी क्षेत्र के एक उपभोक्ता के घर में सात किलोवाट का कनेक्शन है। मगर, मीटर विद्युत लोड तीन गुना से ज्यादा 22.88 बता रहा है। घर बंद होने के बाद भी मीटर 200 यूनिट रोजाना की दौड़ लगा रहा है। शिकायत करने के आठ दिन गुजर गए, मगर मीटर अब तक बदल सका है।
जवाहर भवन उपकेंद्र के तहत शालीमार एमराल्ड अपार्टमेंट के निवासी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि उनका पूरा परिवार शहर से बाहर है। सुरक्षा कर्मी ने जानकारी दी कि घर बंद होने के बाद भी उनका बिजली मीटर चल रहा है। उन्होंने किसी जानकार को भेजकर मीटर की बाहर से ही जांच कराई तो पता चला कि वह तेज चल है। सात दिन में 1600 यूनिट मीटर चल चुका है। अरविंद ने 15 जुलाई को उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत रिपोर्ट के बाद एसडीओ संतोष सिंह के पास पहुंची, मगर कोई मीटर बदलने नहीं आया। इस प्रकरण की शीर्ष स्तर पर शिकायत की कई तो सभी जिम्मेदार सक्रिय हो गये और मीटर बदलने के लिए दौड़ पड़े। उधर, राजभवन खंड के एक्सईएन अनुज कुमार ने बताया कि नए मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
उपभोक्ता की शिकायत 18 जुलाई को मीटर बदलने के लिए परीक्षण खंड को भेज दी गई थी। मीटर सेक्शन के द्वारा अब तक मीटर नहीं बदला गया है।
- संतोष सिंह, एसडीओ क्लाईड रोड उपखंड राजभवन