फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: जमा कर दे बिजली बिल नहीं तो घर में अंधेरा

Sat, 12 Jul 2025 01:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:53 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन

उपभोक्ताओं पर बिल की देनदारी कर्मचारी दे रहे जानकारी

माय सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिजली विभाग ने शनिवार से सोते हुए उन लोगो को जगाने की मुहिम शुरू की है जो बत्ती तो खूब जला रहे, मगर बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी जा रही है वह बिजली बिल की देनदारी को चुका दे नहीं तो उनके घर किसी भी पल अंधेरा हो सकता है । शनिवार को इस मुहिम की शुरुआत लखनऊ सेंट्रल जोन के सभी उपकेंद्रों से शुरू की गई है। मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि उपकेंद्र के कर्मचारी बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल करके उनको तय तारीख तक बाकी बिल को जमा करने की जानकारी दे रहे है। उन्होंने बताया इस चेतावनी के बाद भी जो उपभोक्ता बाकी बिल नहीं जमा करेगा तो उसके घर की बिजली काट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया सबसे ज्यादा बिजली बिल के देनदार ठाकुरगंज क्षेत्र में है, जिसके लिए चौपटिया उपकेंद्र पर सुबह से उपभोक्ताओं को चेतावनी देने का सिलसिला शुरू किया गया है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि बाकी बिल पर जिन उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटेंगे तो उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed