{"_id":"6a267fb52a2f4ab7e4035ddc","slug":"lucknow-chutki-bhandar-girls-inter-college-needs-rs-3-crore-to-save-it-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow:चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज को बचाने के लिए चाहिए तीन करोड़, कभी गांधी जी ने दान की थी चांदी की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow:चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज को बचाने के लिए चाहिए तीन करोड़, कभी गांधी जी ने दान की थी चांदी की थाली
Mon, 08 Jun 2026 02:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
रविशंकर गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
रविशंकर गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:18 PM IST
सार
जर्जर भवन के स्थान पर नए निर्माण के लिए अलंकार योजना की सहायता कम पड़ रही है। वहीं, 16 जुलाई की सुनवाई में सीएसआर फंड व अन्य विकल्पों का मुद्दा भी प्रबंधन उठाएगा।
विज्ञापन
स्कूल के सामने प्रदर्शन करतीं बेटियां।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के नए भवन निर्माण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इंजीनियरों के आकलन के अनुसार भवन निर्माण की लागत इतनी होगी, जबकि अलंकार योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि इस जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में ऐतिहासिक संस्थान के सामने नए भवन निर्माण की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर अलंकार योजना में चयन होने पर 25 लाख रुपये की सहायता मिल सकती है, जबकि मानकों के अनुरूप भवन निर्माण के लिए कहीं अधिक धनराशि की जरूरत होगी। इसी कारण 16 जुलाई को अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान प्रबंधन इस विषय को भी प्रमुखता से रखेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ये भी पढ़ें - शिक्षा सुधार की बड़ी पहल: निपुण भारत मिशन का होगा विस्तार, अब कक्षा 5 तक मजबूत होगी बच्चों के सीखने की नींव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में आज से प्रचंड गर्मी का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में 40 के ऊपर जाएगा पारा; इन इलाकों में चलेगी लू
प्रबंधक पवन वर्मा ने बताया कि यदि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से सहायता मिल जाए तो भवन निर्माण का रास्ता आसान हो सकता है। इसके अलावा विधायक और सांसद निधि से सहयोग के लिए भी संपर्क किया जा रहा है। गौरतलब है कि 20 मई को अदालत के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज परिसर में नोटिस चस्पा कर भवन को जर्जर बताते हुए खाली करने के निर्देश दिए थे।
स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से भी जुड़ा रहा है कॉलेज : वर्ष 1921 में स्थापित यह कॉलेज स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से भी जुड़ा रहा है। प्रबंधक के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी यहां अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करते थे। वर्ष 1930 में महात्मा गांधी ने भी इस संस्थान को अपनी चांदी की थाली दान की थी। कॉलेज के संस्थापक कृष्ण वर्मा स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी प्रतिमा आज भी परिसर में स्थापित है।
अलंकार योजना में निर्धारित सहायता राशि
- 300 से 500 विद्यार्थियों पर 25 लाख रुपये
- 501 से 1000 विद्यार्थियों पर 50 लाख रुपये
- 1001 से 1500 विद्यार्थियों पर 75 लाख रुपये
- 1501 से 2000 विद्यार्थियों पर एक करोड़ रुपये
- 2001 से अधिक विद्यार्थियों पर सवा करोड़ रुपये
चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन वर्मा का कहना है कि भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये चाहिए। अलंकार योजना में इतना बजट नहीं है। सीएसआर फंड की जरूरत पड़ेगी। 16 जुलाई को कोर्ट में भी पक्ष रखेंगे। कॉलेज को यूं नहीं समाप्त होने देंगे।