{"_id":"650af32fe467bba45500bd25","slug":"lucknow-child-s-leg-stuck-between-broken-stones-of-drain-outside-mount-ford-school-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: माउंट फोर्ड स्कूल के बाहर नाले के टूटे पत्थरों के बीच फंसा बच्चे का पैर, पत्थर तोड़कर निकल सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: माउंट फोर्ड स्कूल के बाहर नाले के टूटे पत्थरों के बीच फंसा बच्चे का पैर, पत्थर तोड़कर निकल सका
Wed, 20 Sep 2023 07:37 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Sep 2023 07:37 PM IST
सार
महानगर में गोल चौराह केपास माउंटफोर्ड स्कूल है। जहां पर स्कूल की दीवार से लगा हुआ करीब 200 मीटर पक्का नाला है। नाला करीब एक मीटर चौड़ा है।
विज्ञापन
माउंट फोर्ड स्कूल के बाहर नाले के टूटे पत्थरों के बीच फंसा बच्चे का पैर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ शहर के महानगर इलाके में माउंट फोर्ड स्कूल के बाहर बने नाले पर रखे पत्थर कई साल से बीच-बीच में टूटे हैं। उसके बाद भी उनको ठीक नहीं किया। बुधवार को स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले एक बच्चे का पैर फिसल करा नाले के अंदर चला गया और दो पत्थरों के बीच गैप में फंस गया। जिससे बच्चे का पैर चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने पत्थर को हथौड़ से तोड़ा।
विज्ञापन
जिसके बाद बच्चे का पैर निकाला जा सका। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना को लेकर लेकर 112 पर सूचना दी गई। नाले से पैर निकालने के स्कूल वाले बच्चे को महानगर सिविल अस्पताल भी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में गोल चौराह केपास माउंटफोर्ड स्कूल है। जहां पर स्कूल की दीवार से लगा हुआ करीब 200 मीटर पक्का नाला है। नाला करीब एक मीटर चौड़ा है। इसके कारण इसे पत्थरों से ढंका गया है लेकिन नाले पर रखे पत्थर कई जगह से टूटे हैं। जिससे बीच-बीच में नाले खुला है। ऐसे में यह स्थिति खतरनाक है। स्कल आने-जाने वाले ज्यादातर बच्चे इसी नाले केऊपर से आते जाते हैं। कई बार नाले के पत्थरों को बदलने की मांग भी अभिभावकों ने की लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं है।
बुधवार को दोपहर 12 बजे स्कूल में पढ़ने वाले काजी नामक छात्र का पैर फिसल कर नाले के टूटे पत्थरों के बीच जाकर फंस गया। जिसमें वह घायल हो गया। इस मामले में नगर निगम केसहायक अभियंता विनोद कुमार पाठक ने बताया कि नाले पर टूटे पत्थर की शिकायत आई। वहां पर नया पत्थर लगवा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को पत्थर लग जाएगा क्योंकि पहले वहां लगे पत्थरों को हटवाया जाएगा फिर नए लगाए जाएंगे। जहां पर पत्थर टूटा होगा उसको बदला जाएगा।