फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Charbagh railway station will be as grand as the airport

लखनऊ: एयरपोर्ट की तरह भव्य होगा चारबाग रेलवे स्टेशन, 496 करोड़ से बदलेगी स्टेशन की सूरत

Mon, 07 Aug 2023 06:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2023 06:35 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन का नया आकार ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर बनाया जा रहा है। वर्तमान में जो अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग है, उसकी विरासत व संस्कृति को बनाए रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Lucknow: Charbagh railway station will be as grand as the airport
चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

चारबाग रेलवे स्टेशन सहित 29 अमृत रेलवे स्टेशन सेकेंड फेज में तैयार हो जाएंगे। चारबाग स्टेशन पर 496 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सेकेंड एंट्री की ओर निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। सेकेंड एंट्री चारबाग के मेन गेट जैसी ही भव्य व आकर्षक बनाने की योजना है।

विज्ञापन


गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरेटिया, ऐशबाग, बादशाहनगर को अमृत रेलवे स्टेशनों के तौर पर विकसित करने के लिए शिलान्यास किया। इन स्टेशनों को अगले साल दिसम्बर तक तैयार कर जनता को सौंपने का लक्ष्य है। वहीं दूसरे फेज में चारबाग रेलवे स्टेशन सहित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 29 स्टेशनों को तैयार किया जाएगा। हालांकि, इन स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया है। रेलवे अफसरों ने बताया कि चारबाग को जुलाई, 2025 तक एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन का नया आकार ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर बनाया जा रहा है। वर्तमान में जो अंग्रेजों के जमाने की बिल्डिंग है, उसकी विरासत व संस्कृति को बनाए रखा जाएगा। चारबाग में कान्कोर्स, दो नए प्लेटफॉर्म, लिफ्ट-एस्केलेटर, बेहतर पार्किंग, सीसीटीवी, टिकटिंग की अत्याधुनिक सुविधाएं, एसी लाउंज, विस्तृत सबवे, सेंट्रली एसी कॉमन स्पेस यात्रियों के स्टेशन के अंदर और बाहर आने-जाने के अलग-अलग द्वार, खानपान की उत्कृष्ट सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बन रहे हैं दो आईलैंड प्लेटफॉर्म

चारबाग रेलवे स्टेशन पर जो पुराने मालगोदाम थे, उन्हें तोड़ दिया गया है। उनकी जगह दो नए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। ये आईलैंड प्लेटफॉर्म टर्मिनेटिंग व ओरजिनेंटिंग ट्रेनों के लिए राहतकारी साबित होंगे। इसके लिए कैबवे का भी विस्तार किया गया है, जिससे आवाजाही आसान हो जाएगी। अभी स्टेशन पर नौ प्लेटफॉर्म हैं, जहां ट्रेनों का आना-जाना होता है।

मेट्रो से कनेक्ट होगा चारबाग स्टेशन

वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन से तो मेट्रो स्टेशन की सीधी कनेक्टिविटी है, लेकिन उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन से मेट्रो दूर है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के एकीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद चारबाग को मेट्रो से कनेक्ट कर दिया जाएगा, जिससे सीधे पैसेंजर मेट्रो से स्टेशन परिसर में आ-जा सकेंगे।


लोड घटाएगी सेकेंड एंट्री

चारबाग स्टेशन के मेन गेट पर आने वाले यात्रियों के लोड को कम करने में सेकेंड एंट्री कारगर साबित होगी। आलमबाग की ओर बन रही सेकेंड एंट्री के लिए चौड़े-चौड़े रास्ते होंगे। वहां मॉल, होटल, लाउंज आदि की सुविधा भी मिलेगी। यह सात मंजिला बिल्डिंग होगी, जो अपनी तरह की अनूठी बिल्डिंग रहेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed