{"_id":"68ddf1c5c99c97befd03e35e","slug":"lucknow-chaos-over-dj-during-navratri-jagran-in-para-three-youths-injured-in-stone-pelting-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पारा में नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर बवाल, पथराव में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पारा में नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर बवाल, पथराव में तीन युवक घायल
Thu, 02 Oct 2025 09:00 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:00 AM IST
सार
डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दो नशे में धुत युवकों ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों पर ईंट-पत्थर चला दिए। हमले में तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
नवरात्रि जागरण के दौरान जुलूस निकालते लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के सदरौना कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर रात नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो नशे में धुत युवकों ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों पर ईंट-पत्थर चला दिए। इस हमले में तीन युवक मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी निवासी अंशु गौतम के मुताबिक रात 9 बजे फिनिक्स मॉल के पीछे स्थित ज्वाला माता मंदिर से ज्योति लेकर भक्तों के साथ जागरण स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सदरौना के पास पहले से मौजूद दो युवकों ने डीजे पर बज रहे गानों का विरोध किया। जब भक्तों ने आपत्ति जताई तो युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी और थोड़ी ही देर में पथराव कर दिया। पथराव में अक्षय पाल, अंशु गौतम और सत्यम पाल घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों को सुरक्षित जागरण स्थल तक पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है और तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवरात्रि के चलते इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन