फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Car crashes into stationary dumper; Sub-Inspector dies; he was a resident of Kanpur.

लखनऊ: खड़े डंपर से टकराई कार, दरोगा की मौत, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Mon, 21 Sep 2026 11:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सरोजनीनगर (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, सरोजनीनगर (लखनऊ) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 21 Sep 2026 11:13 PM IST
सार

सोमवार सुबह करीब सात बजे दरोगा सत्येंद्र कानपुर की ओर से कार से आ रहे थे। दरोगा खेड़ा के पास उन्हें झपकी आई और हादसा हो गया।

विज्ञापन
Lucknow: Car crashes into stationary dumper; Sub-Inspector dies; he was a resident of Kanpur.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दरोगा खेड़ा के पास सोमवार सुबह कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में कानपुर नगर के सनिगवां निवासी दरोगा सत्येंद्र सिंह (52) की मौत हो गई। वह अभी यूपी 112 लखनऊ मुख्यालय में तैनात थे। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। घटना के बाद डंपर चालक भाग निकला।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे दरोगा सत्येंद्र कानपुर की ओर से कार से आ रहे थे। दरोगा खेड़ा के पास उन्हें झपकी आई और हादसा हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरोगा को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी दरोगा की पत्नी को दी गई। सत्येंद्र के परिवार में पत्नी अल्का सिंह और बेटा राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed